UP Weather : उत्तर प्रदेश में बाढ़ का अलर्ट, गंगा यमुना का जलस्तर बढ़ा, 2013 का टूटेगा रिकॉर्ड
UP Rain Alert : उत्तर प्रदेश में पिछले काफी समय से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा था। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि यूपी में आने वाले दिनों में बाढ़ की संभावना लगाई जा रही है क्योंकि यहां पर गंगा यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। मौसम विभाग का मानना है कि यहां 2013 का रिकॉर्ड भी टूटने वाला है। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।
HR Breaking News - (UP Weather Update)। आने वाले कुछ सालों में गंगा और यमुना नदियों में बाढ़ आने की संभावना लगाई जा रही है। मूसलाधार बरसात होने की वजह से तापमान में गिरावर्ट दर्ज की जाएगी, इसके अलावा इसकी वजह से प्रदेश के जलस्तर में भी इजाफा देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि इस बार यूपी में जलस्तर वर्ष 2013 में गंगा का अधिकतम जलस्तर 86.8 मीटर और यमुना का 86.6 मीटर तक के जलस्तर को भी पीछे छोड़ सकता है।
टूट सकते हैं सारे रिकॉर्ड-
साल 2013 में गंगा का अधिकतम जलस्तर 86.8 मीटर तो यमुना का 86.6 मीटर तक पहुंच गया था। वहीं रविवार रात गंगा का जलस्तर 85.80 तथा यमुना का 85.82 मीटर पहुंच गया था। इसका मतलब है कि 25-26 सेमी और पानी बढ़ने पर वर्ष 2013 का रिकॉर्ड टूट सकता है। साल 2013 में बाढ़ का पानी लगभग एक माह तक टिका रहने वाला था। इसकी वजह से लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
इतनी आबादी पर पड़ा था प्रभाव-
उस साल सदर तहसील, सोरांव, फूलपुर, हंडिया, करछना, मेजा बारा के 233 गांव तथा शहर के 59 मोहल्लों के सात लाख 58 हजार की आबादी पर प्रभाव देखने को मिला था। उस साल 39 दिनों तक बाढ़ राहत शिविरों का संचालन किया गया था। रविवार को यमुना में मध्य प्रदेश और राजस्थान तथा बुंदेलखंड की नदियों से पानी बहार आ रहा है।
जल स्तर बढ़ने की संभावना-
चंबल नदी में भले ही घटना शुरू हो गई हैं मगर उसका पानी अभी यमुना में प्रवेश कर रहा है। ठीक इसी तरह मध्य प्रदेश की केन व बेतवा नदियों का जल स्तर कम होने लगा हालांकि उसका पानी अभी यमुना में आता दिख रहा है। इसकी वजह से अभी जल स्तर और बढ़ने की संभावना लगाई जा रही है। ठीक इसी तरह गंगा का जल स्तर भी और बढ़ सकता है।
