UP Weather Forecast : 24 घंटे में बदलेगा मौसम, IMD ने जानकारी किया रेड और ऑरेंज
Weather Forecast : उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल लगातार बदल रहा है। यहां पर पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। तापमान (Today Weather Update) में गिरावट आने की वजह से आम लोगों की परेशानी बढ़ रही है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि यहां पर अब ठंड और भी ज्यादा बढ़ने वाली है। खबर में जानिये यूपी के मौसम की पूरी जानकारी।
HR Breaking News - (Weather Today)। यूपी समेत देशभर में ठंड का प्रकोप बढ़ता चला जा रहा है। यहां पर ठंड आम लोगों की परेशानी को बढ़ा रही है। आने वाले दिनों में यहां पर तामान में और भी ज्यादा गिरवट (Aaj Ka Mausam) दर्ज की जाएगी। घना कोहरा छाये रहने की वजह से विजिबिलिटी कम होती नजर आ रही है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यूपी के मौसम की जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानतें हैं इस बारे में।
घने कोहरे ने बढ़ाई लोगों की परेशानी-
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं दिन में कोहरा देर तक बना रहने वाला है। इसकी वजह से राज्य के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही हैं। मौसम विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस स्थिति (IMD Weather Update) के लिए उत्तर भारत से होकर गुजरने वाली पश्चिमी हवाओं को जिम्मेदार है। इसके परिणामस्वरूप, पिछले 72 घंटे में कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे आ गिरा है। हालांकि न्यूनतम तापमान में अधिक बदलाव नहीं दर्ज किया जा रहा है।
अगले 48 घंटों तक ऐसा रहेगा मौसम-
अगले 24 से 48 घंटे तक मौसम की ऐसी ही स्थिति बनी रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसमें राज्य के कई हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा और ठंड से लेकर बहुत अधिक ठंड (Today weather News) पड़ने की संभावना लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके बाद आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी और कोहरे की तीव्रता में कमी आने की उम्मीद लगाई जा रही है।
मौसम विभाग ने दी जानकारी-
मौसम विभाग लखनऊ द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज (Weather Today) अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में बहुत घना कोहरा छाने की उम्मीद लगाई जा रही है। उनमें कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, (UP Weather News) कानपुर नगर और देहात, उन्नाव, रायबरेली, अयोध्या, सुल्तानपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत और आसपास के इलाके शामिल किये गए है।
