UP Weather : 6 अगस्त को यूपी के इन 45 जिलों में भारी बारिश
UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। अब कल 6 अगस्त को फिर से यूपी के 45 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इससे लगभग पूरे उत्तर प्रदेश (UP ka mausam) में मानसून का प्रभाव देखने को मिलेगा। अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने से मौसम में ठंडक घुलने से तापमान भी गिरेगा।
HR Breaking News (UP rain alert)। उत्तर प्रदेश राज्य के अधिकतर जिलों में अब भारी बारिश (IMD rain alert) से मौसम पूरी तरह से बदलने वाला है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार बादलों की आवाजाही जारी है। अब मौसम विभाग की ओर से 6 अगस्त को उत्तर प्रदेश (UP Weather 6 august 2025) के 45 जिलों में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। लोगों को बारिश (UP weather alert) के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायतें दी जा रही हैं।
इन स्थानों पर वज्रपात की संभावना-
पिछले कई दिनों से यूपी (UP weather news) में रुक रुककर मानसूनी बारिश हो रही है। अब 45 जिलों में तगड़ी बारिश होने के अलावा कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अंदेशा है।
मौसम विभाग के अनुसार कल उत्तर प्रदेश (UP Weather tomorrow) में बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, मथुरा, हाथरस, संभल, बदायूं, आगरा, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर सहित कई जिलों में मूसलाधार बारिश (rain alert in UP) होने की संभावना है। इसके साथ ही इनमें से कुछ जिलों में वज्रपात की भी संभावना है।
यहां होगी सामान्य से अधिक बरसात-
उत्तर प्रदेश (UP Weather news) के कई जिलों में सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार हैं। इन जिलों में हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, संतकबीरनगर, बस्ती, महाराजगंज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ (lucknow weather), हापुड़, बुलन्दशहर, अलीगढ, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, जालौन और रामपुर शामिल हैं। इसके बाद यहां पर तापमान भी गिरेगा।
जलभराव से होंगे मार्ग बाधित -
उत्तर प्रदेश (UP ka aaj ka mausam) में अधिकतर जिलों में भारी बारिश के बाद जलभराव होने की संभावना है। जलभराव से कई मुख्य रास्ते बंद हो सकते हैं। स्कूलों के मार्ग भी बंद हो सकते हैं, इस कारण स्कूलों की छुटि्टयां हो सकती हैं। कुल मिलाकर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश (rain alert UP) से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
पूरे बुंदेलखंड में होगी तगड़ी बारिश -
कल 6 अगस्त को चित्रकूट, फतेहपुर, बांदा, झांसी, गोरखपुर, महोबा तक तगड़ी बारिश होने की संभावना है। इससे पूरा बुंदेलखंड क्षेत्र भीगता हुआ नजर आएगा। पूर्वी व पश्चिमी यूपी (UP weather 6 august) के कई इलाकों में बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है।
