home page

UP Weather : मानसून से यूपी से फेरा मुंह, अब होगा प्रचंड गर्मी का तांडव

UP Weather Today : यूपी में पिछले काफी समय से झमाझम बारिश हो रही थी। बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही थी। वहीं अब आने वाले दिनों में झमाझम बारिश (Rain Alert) का दौर कमजोर होने वाला है। वहीं अब लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना होगा। खबर में जानिये यूपी के मौसम के बारे में पूरी जानकारी। 

 | 
UP Weather : मानसून से यूपी से फेरा मुंह, अब होगा प्रचंड गर्मी का तांडव

HR Breaking News (Today weather News)। यूपी में पिछले काफी समय से मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग में जानकारी देते हुए बताया है कि अब यूपी में बारिश का दौर थमने वाला है।

 

बारिश (IMD Rain Alert) रुकने की वजह से यहां पर फिर से गर्मी लोगों को सताने वाली है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि अब यूपी में प्रचंड गर्मी का दौर जारी रहने वाली है। आइए जानते हैं यूपी के मौसम (UP Ka Mausam) के बारे में पूरी डिटेल।

 

यूपी में जारी प्रचंड गर्मी का दौर 


उत्तर प्रदेश का मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। यहां पर अब लोगों को रिमझिम-रिमझिम बारिश से राहत नहीं मिल रही है। हालांकि लोगों को उमस वाली गर्मी (Aaj Ka Mausam) का सामना करना पड़ा है। कई दिनों से बंद पड़े एसी-कूलर फिर से चलने लगे हैं। अलग-अलग जिलों में बीते 24 घंटे में तापमान जो है 1 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। 


IMD ने दी जानकारी 


मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले 24 घंटे में तापमान और भी बढ़ने वाला है। यानी कि लोगों को भारी उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग (IMD Weather Update) के मुताबिक अगले पांच दिनों तक यूपी के न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं नजर आने वाला है।

मौसम विभाग के मुताबिक 28 अगस्त को गुरुवार पूर्वी और पश्चिमी यूपी (UP Weather) में आसमान साफ रहेगा और अधिकांश जिलों में धूप भी खिलेगी। 

इन जिलों में गर्मी करेगी लोगों को परेशान 


गुरुवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow ka mausam) में सुबह से धूप खिली रहने वाली है। कानपुर में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है। वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या के अलावा मथुरा और वृंदावन में भी आज धूप की किरणें तीखी परेशान करेंगी।

लोग गर्मी से बेहाल नजर आएंगे। गोरखपुर, (Gorakhpur weather Update) बस्ती, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, मिर्जापुर, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, भदोही, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, कन्नौज, बाराबंकी, सीतापुर, उन्नाव और कानपुर में भी मौसम ऐसा ही रहने वाला है। 


इस दिन एक्टिव होगा मानसून 


दिल्ली से सटे नोएडा में आज चिलचिलाती गर्मी (Weather Update) से लोग परेशान कर रही है। सुबह होने के साथ गर्मी लोगों को पसीने से तरबतर करेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान में भी थोड़ा उछाल आएगा। गाजियाबाद में भी मौसम ऐसा ही रहने वाला है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घण्टे बाद यूपी  (UP weather update) में फिर मानसून एक्टिव हो सकता है, जिसके बाद फिर तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।