home page

UP Weather : रजाई-कंबल वाली सर्दी हुई खत्म, जानें प्रदेश में अब कैसा रहेगा मौसम

UP Weather alert : उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है। फरवरी महीने में ही उत्तर प्रदेश में अगर गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में सर्दियों के कपड़े लगभग पैक हो गए हैं और अब गर्मियों के कपड़े पहने लोग नजर आ रहे हैं। वहीं, फरवरी महीने में प्रदेश में 11 में से सिर्फ दो पश्चिमी विक्षोभ ही सक्रिय हुए हैं, जिसके चलते हल्की बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा बाकी पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने की वजह से गर्मी अभी से अपना प्रभाव दिखा रही है। 

 | 
UP Weather : रजाई-कंबल वाली सर्दी हुई खत्म, जानें प्रदेश में अब कैसा रहेगा मौसम

HR Breaking News (UP ka mausam) एक ओर जहां दिन में गर्मी बढ़ रही है और अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं, अब मौसम का असर न्यूनतम तापमान पर भी दिखाई दे रहा है। प्रदेश के अधिकतम तापमान के साथ-साथ अब न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाने लगी है। बीते दिन मंगलवार को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया है। मंगलवार मौसम का सर्वाधिक गर्म दिन रहा है।


 
विभाग की ओर से जारी लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार आज 25 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सुबह धुंध छाई रही है। इसके अलावा राजधानी लखनऊ, कानपुर, इटावा, लखीमपुरखीरी, गोरखपुर, अयोध्या, प्रयागराज, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, मैनपुरी, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ व सहारनपुर में अन्य जिलों में दिन के समय तेज धूप निकली है।

उत्तर प्रदेश में अब दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी साफ दर्ज की जा रही है। इस बीच मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 28 फरवरी तक प्रदेश का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। वहीं, 2 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। ऐसे में इस बार होली पर लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ सकती है। 

अगले महीने एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ
 
सीएसए कृषि विश्वविद्यालय, कानपुर के मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, इस दौरान वातावरण में अधिकतम ह्यूमिडिटी 91 प्रतिशत दर्ज की गई है। न्यूनतम नमी का प्रतिशत 33 रहा है। साथ ही दिन भर उत्तर पश्चिम दिशा में 4.9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं हैं।

कानपुर सबसे गर्म रहा


सीनियर क्लाइमेट एक्सपर्ट डॉक्टर एसएन सुनील पांडे की ओर से बताया गया है कि पहले के वर्षों में फरवरी महीने के आखिर तक कानपुर में औसत अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास देखने को मिला था। हालांकि पिछले कुछ सालों में यह 30 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े के करीब रह रहा है। बीते वर्ष 2025 में फरवरी महीने के अंत में तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया था। वहीं, अगर बात पिछले 10 सालों की करें तो 2021, 2023 और 2025 ऐसे साल हैं जब 28 फरवरी को तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा था। हालांकि इस बार फरवरी के अंतिम दो दिनों में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।