UP Ka Mausam : यूपी में पड़ेगी भयंकर ठंड, इन जिलों में चलेगी शीत लहर
UP Weather Update : यूपी में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। प्रदेश में तापमान तेजी से गिर रहा है, जिसकी वजह से दिन में भी जोरदार ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है। आईए जानते हैं आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम।
HR Breaking News - (Weather Update)। उत्तर भारत के राज्य में ठंड कहर ढा रही है। लगातार तापमान में गिरावट आ रही है जिसके चलते अब कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगा है। उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोहरे और धुंध छाई रही है। मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) का कहना है कि प्रदेश में आज भी ऐसा ही मौसम रहेगा। आज यानि रविवार को अयोध्या, सीतापुर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाएगा। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut Weather Update), मुरादाबाद, बरेली, सहारनपुर, शामली, बागपत, पीलीभीत व आसपास के जिलों के कोहरा रात से ही छा गया।
प्रदेश में चलेगी शीतलहर
मौसम विभाग (IMD Weather) की रिपोर्ट के अनुसार आज 14 दिसंबर को दिन ठंडी हवाएं चलेगी। यूपी (UP Mausam Update) में शीतलहर चलने से तापमान में गिरावट आएगी। अब रात में मौसम पूरी तरह से बदल गया है, न्यूनतम तापमान गिरने से रात के समय कड़ाके की ठंड का एहसास होगा।
पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव -
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव और पुरवा हवाओं के कारण दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ौतरी होगी। लेकिन सोमवार से मौसम में फिर परिवर्तन के पूर्वानुमान हैं। दिन और रात के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती हैं, जिससे तेजी से ठंड बढ़ेगी।
इन जिलों में छाएगा घना कोहरा -
IMD के मुताबिक पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रह सकता है। श्रावस्ती, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली (Bareilly Weather), बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर और उसके आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाने के आसार हैं। वहीं देवरिया, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, बलिया, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर और बलरामपुर में घना कोहरा छाने की संभावना है।
गोरखपुर में छाएगा घना कोहरा -
गोरखपुर (gorakhpur weather) में भी मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार की सुबह कोहरा छाएगा। कोहरे का प्रभाव दिन के मौसम पर भी पड़ेगा। ठंड बढ़ेगी। देवरिया और बस्ती में सुबह कोहरा पड़ने और दिन में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
