home page

UP Weather Update : कल से बदलेगा मौसम, नहीं थमेगी हवा की रफ्तार, यूपी में 4 दिन बारिश

UP news : यूपी में इन दिनों मौसम गर्म होना शुरू हों गया है| पहले राज्य में कोहरे से लोगों को काफी परेशानी होती थी पर अब लोगों को कोहरे से राहत है  पर इसके साथ ही IMD ने बताया की सर्द पछुआ और गर्म पुरवा के टकराव से यूपी के कुछ इलाकों में आने वाली दिनों में बारिश हो सकती है जिससे तापमान में एक बार फिर से गिरावट आ सकती है | आइये जानते हैं UP के मौसम का हाल 

 | 

HR Breaking News, New Delhi : उत्‍तर प्रदेश के मौसम (weather in up) में फिर बदलाव के संकेत हैं। सर्द पछुआ और गर्म पुरवा के टकराव से यूपी के कुछ इलाकों में 12 से 15 फरवरी के बीच बदली-बारिश (rain in up) का सिलसिला चलेगा। लखनऊ में बादलों की आवाजाही के बीच दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग (IMD report) के अनुसार लखनऊ में भी बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन इसकी संभावना कम है। पूर्व में बारिश के आसार थे, लेकिन हवा का दबाव सूबे के दक्षिणी हिस्से की ओर हो गया है। पुरवा हवा में तेजी आने से गलन वाली पछुआ कमजोर हो जाएगी। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र (imd news) के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल सिंह के अनुसार रविवार को आसमान साफ रहेगा। उधर, कानपुर में मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हवा की रफ्तार फिलहाल नहीं थमेगी। इसकी अधिकतम गति 30-40 किमी प्रति घंटा बनी रहेगी। 

IMD Weather Update : 12 से 14 फरवरी के बीच उत्तर भारत के इन राज्यों में होगी बारिश, जानिये मौसम विभाग का अपडेट

कानपूर में सबसे ठंडी रात 
पश्चिमी हवा की रफ्तार तो थमी लेकिन सर्दी में कमी नहीं आई। शनिवार को कानपुर में सीजन (फरवरी) की सबसे सर्द रात रही। न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग(imd news)  के अनुसार पहाड़ों पर अधिक बर्फबारी के कारण मैदानों में सर्दी बनी रहेगी। 13 और 14 को बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। बादलों के कारण फिर से रात का पारा चढ़ेगा।

शनिवार को न्यूनतम पारा 2.2 डिग्री सेल्सियस गिर गया। अधिकतम (weather in up) तापमान में भी 1.2 डिग्री की कमी आई है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। अचानक शीतलहर जैसी सर्दी फिर लौट आई। रात में जबरदस्त गलन और ठिठुरन का अहसास हुआ। बुधवार से लगातार हवा की रफ्तार बढ़ी और शुक्रवार तक इसमें कोई खास कमी नहीं आई। शनिवार को इसका व्यापक असर दिखा।


तेज़ हवा से छट गई धुंध 
शनिवार (up weeather news) रात न्यूनतम तापमान 4.8 होने की वजह आसमान का साफ होना रहा। लगातार बदली, कोहरा और धुंध के कारण न्यूनतम पारा अधिक बना हुआ था। तेज हवाओं के कारण बादल और धुंध छट गई। इससे आसमान पूरी तरह साफ हो गया। तेज बर्फीली हवाएं पहले से वातावरण को सर्द कर रही थीं। इससे न्यूनतम तापमान में अचानक गिरावट आ गई। अधिकतम तापमान में कमी तेज सर्द हवाओं के कारण रही। 30-35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दिन भर हवाएं चलीं। तेज धूप का भी असर नहीं पड़ा। इससे दिन में गलन बढ़ गई।

IMD Weather Update : 12 से 14 फरवरी के बीच उत्तर भारत के इन राज्यों में होगी बारिश, जानिये मौसम विभाग का अपडेट

नहीं थमेगी हवा की रफ़्तार 
मौसम विभाग (imd latest update) के अनुसार हवा की रफ्तार फिलहाल नहीं थमेगी। फरवरी महीने में तेज हवाएं लगातार चलती रहेंगी। पूरे महीने हवा की अधिकतम गति 30-40 किमी प्रति घंटा बनी रहेगी। बसंत के दौरान इसकी गति में वृद्धि होगी।


बारिश की भी संभावना
सीएसए के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले तीन से चार दिन हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। 13 और 14 को हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावनाएं बन रही हैं। फिलहाल इसी तरह सर्दी बनी रहेगी।

 

IMD Weather Update : 12 से 14 फरवरी के बीच उत्तर भारत के इन राज्यों में होगी बारिश, जानिये मौसम विभाग का अपडेट