home page

Weather Alert : दिल्ली में गर्मी ने मारी पलटी, एनसीआर, राजस्थान में आंधी बारिश, जानें कैसा रहेगा यूपी का मौसम

Weather Alert : देश में इन दिनों कई जगहों पर मानसून के चलते बारिश हो रही है। इसी के साथ कई शहरों में प्री मानसून गतिविधियां जोरों पर हैं, जिसके चलते वहां पर बारिश दर्ज की जा रही है। ऐसे में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम की विभिन्न परिस्थितियां देखने को मिल रही है। लोगों को इस दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

 | 
Weather Alert : दिल्ली में गर्मी ने मारी पलटी, एनसीआर, राजस्थान में आंधी बारिश, जानें कैसा रहेगा यूपी का मौसम

HR Breaking News (Weather Alert) भारतीय मौसम विभाग की ओर से वेदर अपडेट जारी किया गया है। इस दौरान विभाग ने बातया है कि आने वाले समय में देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम कैसा रहने वाला है। देश में इस बार मानसून ने अपने तय समय से पहले ही दस्तक दे दी है।

 

 

ऐसे में कई शहरों में मानसून के चलते भारी बारिश (Weather Alert) देखने को मिल रही है। असम में तो इन दिनों भारी बारिश के चलते बाढ़ के हालात बने हुए हैं। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है तो पढ़े हमारी पूरी खबर और जानें मौसम का हाल।

एक बार फिर बढ़ेगी गर्मी
 

वर्तमान में देश में मौसम के अलग-अलग हालात हैं। देश की कई जगहों पर मौसम ने करवट ली है। ऐसे में राजधानी दिल्ली व एनसीआर (Weather Alert) क्षेत्र में एक बार फिर से गर्मी बढ़ने व तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि उत्तर प्रदेश, बिहार व राजस्थान में मौसम के हालात बिल्कुल विपरीत है। यहां हो रही बारिश के चलते इन राज्यों के लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली हुई है।  

लोगों को गर्म मौसम से मिली निजात
 

इन दिनों दिल्ली, एनसीआर व देश के लगभग प्रत्येक क्षेत्र में लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली हुई थी। राजधानी दिल्ली समेत कई प्रदेशों के लोगों को बारिश के चलते गर्म मौसम (Weather Alert) से निजात मिली हुई थी।

हालांकि अब लोगों की यह राहत खत्म होने वाली है और एक बार फिर लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। भारतीय मौसम विभाग की और से राजधानी दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर के लिए वेदर अपडेट जारी किया गया है। 

आईएमडी की ओर से वर्तमान पारिदृश्य को देखते हुए पूर्वानुमान लगाया गया है कि दिल्ली में एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है। कई दिनों से हो रही बारिश पर अब विराम लगने वाला है और लोगों को दोबारा से गर्मी झेलनी पढ़ेगी। 

बारिश होने की है संभावना
 

इसके अलावा विभाग के अनुसार आगामी समय में उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तो बारिश होने की संभावनाएं हैं। ऐसे में यहां के लोगों को गर्मी से राहत मिली रहेगी। ऐसे में मौसम (Weather Alert) के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पढ़े यह पूरा आर्टिकल। 

दिल्ली में फिर मौसम ने ली करवट
 

देश की राजधानी दिल्ली में मई महीने में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है। इसी के साथ दिल्ली व एनसीआर में बारिश के साथ ही जून महीने की शुरुआत हुई है। वहीं, अब एक बार फिर राजधानी दिल्ली में मौसम (Weather Alert) ने करवट ली है।  

आगामी समय में एक बार फिर से दिल्ली में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल सकता है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। इससे लोगों को गर्मी झेलनी पड़गी। 

दिल्ली का अधिकतम तापमान
 

आईएमडी के अनुसार यानी वीरवार को राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, विभाग (Weather Alert) के अनुसार इस हफ्ते के आखिर तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। 

उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना
 

भारतीय मौसम विभाग (Weather Alert) के मुताबिक एक ओर जहां राजधानी दिल्ली में दोबारा से तापमान बढ़ने वाला है वहीं, उत्तर प्रदेश के लोगों को अभी भी गर्मी से राहत मिली रहेगी। विभाग के अनुसार आगामी समय में उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में मौसम करवट लेने वाला है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज व चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 

राजस्थान में बारिश की चेतावनी
 

भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा वेदर अपडेट के अनुसार राजस्थान में मौसम के अचानक से करवट लेने की संभावना है। वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते राजस्थान के कई शहरों में मानसून (Weather Alert) जैसी स्थिती बन गई है।

वहीं, बारिश और हवा चलने के कारण राज्य के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में इस प्रकार के मौसम के चलते लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली हुई है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 6 जनू तक  राजस्थान के कई शहरों में आंधी व बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। 

वहीं, आईएमडी के मुताबिक आज राजस्थान के बीकानेर, जयपुर, कोटा, भरतपुर व अजमेर संभाग में बादल गरजने व तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इसी के साथ विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि यहां पर बारिश होने की भी संभावना है। हालांकि 7 व 8 जून तक तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़त भी हो सकती है।