Weather Delhi NCR : सोमवार रहा सबसे गर्म दिन, अब 28 अप्रैल तक ऐसा रहेगा दिल्ली में मौसम
Weather Delhi NCR : मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली क्षेत्र में कल 21 अप्रैल यानि सोमवार का दिन मौसम के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण रहा है। राजधानी दिल्ली में कल का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। मानक वेधशाला सफदरजंग (Safdarjung Observatory) के अनुसार कल यानि सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान इस सीजन में सबसे उच्चतम स्तर पर दर्ज किए गए हैं।

HR Breaking News (Weather Delhi NCR) इस बीच मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में भी दिल्लीम में मौसम ऐसा ही बना रहेगा और दिल्ली व एनसीआर के लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ेगा। देश की राजधानी दिल्ली में 21 अप्रैल का दिन इस सीजन में अब तक का सबसे गर्म दिन रहा है।
इस दौरान न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान दोनों ही अब तक के सबसे ज्यादा स्तर पर रिकॉर्ड किए गए हैं। सोमवार को दिल्ली के अधिकतर हिस्सों में सुबह के समय से ही तेज धूप निकली रही और पूरे दिन यही स्थिति बनी रही।
इस दौरान गर्मी इतनी भयंकर थी कि दोपहर से पहले ही लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। वैसे तो मौसम विभाग ने ऐसा मौसम रहने का पहले ही पूर्वानुमान लगाया था।
तापमान 40 डिग्री को कर गया पार
दोपहर होते-होते दिल्ली क्षेत्र में गर्मी ने लोगों को हद से ज्यादा परेशान कर दिया था। इस दौरान दो पहिया वाहन चालकों और पैदल सफर करने वाले लोगों को बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा है। कल यानि सोमवार को सफदरजंग में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आंकड़े को पार कर गया था।
सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा था पारा
इस दौरान यहां का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह सामान्य तापमान (Weather Delhi NCR) से कहीं ज्यादा है। अगर बात करें तो यह तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री अधिकतम है। यह अब तक के इस सीजन का सबसे अधिकतम तापमान है। वहीं, इससे पहले 8 अप्रैल और 18 अप्रैल को भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो उस समय तक सबसे ज्यादा था।
41 डिग्री के आंकड़े को पार कर गया पारा
सोमवार को दिल्ली में तापमान हद से ज्यादा गर्म रहा था। अगर अब तक के सबसे गर्म दिनों की बात करें तो सोमवार का दिन सीजन में अब तक सबसे गर्म दिन रहा है। इस दौरान देश की राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आंकड़े को पार कर गया था।
अगर बात करें दिल्ली के रिज क्षेत्र की तो यहां पर अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं पालम में कल सोमवार को 41.1 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।
इसके अलावा पीतमपुरा में रात के समय के तापमान की बात करें तो यह सबसे ज्यादा रहा है। पीतमपुरा में न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह अब तक का रात का सबसे ज्यादा तापमान है।
अभी तापमान में होगी और बढ़ोतरी
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि आने वाले दिनों में दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में तापमान में और ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। ऐसे में लोगों को तेज धूप के चलते भयंकर गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 1-2 दिनों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
भयंकर गर्मी के साथ खराब श्रेणी में है दिल्ली की हवा
एक और जहां दिल्लीवासियों को भयंकर गर्मी और लू का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दूसरी ओर यहां की हवा की स्थिति भी कुछ ठीक नहीं है। लोगों को गर्मी के साथ ही प्रदूषण की मार भी झेलने को मिल रही है। इतनी तेज गर्मी और शुष्क मौसम का असर प्रदूषण के स्तर पर भी देखने को मिल रहा है।
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार सोमवार को सामान्यतः दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 205 दर्ज किया गया है। अगर हवा का यह स्तर होता है तो उसे खराब श्रेणी में माना जाता है। वहीं, रविवार को दिल्ली का एक्यूआई 140 अंक पर दर्ज किया गया था। ऐसे में जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है उसी के साथ दिल्ली का एक्यूआई भी बढ़ रहा है और लोग डबल मार झेल रहे हैं।
जाने कैसे रहेगा इस पूरे हफ्ते का मौसम
भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान (Weather Delhi NCR) लगाया है कि इस पूरे सप्ताह दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में मौसम कैसा रहने वाला है। भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को भी दिल्ली में तेज धूप निकली रहेगी और इस दौरान 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से काफी गर्म हवाएं चलेंगी।
वहीं, बुधवार से शुक्रवार तक लगातार गर्मी लोगों को और ज्यादा दिक्कत देती रहेगी। इस दौरान दिल्ली का तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। इसके अलावा शनिवार को राजधानी दिल्ली में कुछ बादल छाने की उम्मीद दिखाई दे रही है।
रविवार को भी पूरे दिन दिल्ली क्षेत्र में बादल मंडराते रहेंगे, जिससे लोगों को गर्मी व तेज धूप से कुछ राहत मिल सकती है। सोमवार को दोबारा से लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ेगा और इस दौरान तापमान (Weather Delhi NCR) 45 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर जाने का अनुमान लगाया गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को स्तर्क रहने की सलाह दी है।
गर्मी में बरतें सावधानी
जिस हिसाब से देश की राजधानी में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है, ऐसे में मौसम विभाग (Weather Delhi NCR) ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। जहां तक हो सके दोपहर के समय घर से बाहर न निकले। इस भयंकर गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
घर से बाहर निकलते समय छाते या फिर कपड़े का इस्तेमाल करें। मौजूदा समय में बॉडी को डिहाइड्रेट न होने दें और समय-समय पर पानी पीते रहें। इसके अलावा आप इलेक्ट्रोल भी ले सकते हैं। स्थिति ज्यादा खराब होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।