Weather forecast : दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश की चेतावनी, इन राज्यों के लिए मौसम का रेड अलर्ट जारी
Weather forecast : देश में इन दिनों मौसम काफी ज्यादा परिवर्तनशील बना हुआ है। भारतीयम मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया था कि इस बार देश में मानसून की एंट्री अपने तय समय से पहले ही हो जाएगी। विभाग का यह पूर्वानुमान एकदम सही साबित हुआ और इसी के अनुरुप 24 मई को मानसून ने केरल राज्य में प्रवेश कर लिया। ऐसे में देश की राजधानी दिल्ली समेत देश के कई शहर व राज्यों में मौसम प्री मानूसन गतिविधियां जोरो पर हैं।

HR Breaking News (Weather forecast) राजधानी दिल्ली में इस महीने की शुरुआत से ही बारिश होने लगी थी। 1 मई की देर शाम से ही राजधानी दिल्ली व एनसीआर में झमाझम बारिश होने लगी थी।
मई के मध्य तक यह सिलसिला रुक-रुककर जारी रहा। वहीं अब बीते दो दिनों से दिल्ली में मौसम सुहावना बना हुआ है। इसी के साथ देश के अन्य कई राज्यों में भी मौसम ने करवट ली हुई है।
दिल्ली में हुई तेज बारिश
24 मई की शाम से ही दिल्ली में मौसम बदलने लगा था। वहीं, रात होते-होते दिल्लीवासियों को तेज बारिश देखने को मिली। यह सिलसिला कल भी जारी रहा। इस दौरान तेज बारिश और आंधी (Weather forecast) की वजह से दिल्ली के लोगों को काफी परेशानियां भी हुई।
वेदर अपडेट किया गया जारी
वहीं, अब भारतीय मौसम विभाग की ओर से आज वेदर अपडेट जारी किया गया है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज देश में मौसम कैसा रहने वाला है तो पढ़े हमारी पूरी खबर।
भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया था कि 24 व 25 मई को दिल्ली में मौसम करवट लेने वाला है। विभाग का यह पूर्वानुमान एकदम सही साबित हुआ। शनिवार देर शाम से ही दिल्ली में लोगों को बारिश देखने को मिल गई थी। ऐसे में भारीतय मौसम विभाग की ओर से मौसम को देखते हुए ताजा अपडेट जारी किया गया है।
भारतीय मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली व एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से इस दौरान भारी बारिश के मध्यनजर चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान विभाग ने गरज, चमक व बिजली गिरने का भी अंदेशा जताया है।
केरल, तमिलनाडु व केरल में भारी बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से वेदर अपडेट जारी किया गया है। विभाग ने बताया है कि आज दिल्ली में मौसम कैसा रहने वाला है। आईएमडी के मुताबिक कर्नाटक, केरल व तमिलनाडु में आज 26 मई को भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान विभाग की ओर से रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।
वहीं, अगर मानसून की बात करें तो दक्षिण-पश्चिम मानसून (Weather forecast) आगामी दिनों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आगे बढ़ने वाला है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से इन तीनों ही प्रदेशों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली में बारिश को लेकर चेतावनी जारी
देश की राजधानी दिल्ली में लगातार मौसम बदल रहा है। वहीं मौसम विभाग की ओर से राजधानी दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारीतय मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली व एनसीआर में तेज बारिश आने की संभावना बनी हुई है। दिल्ली व उसके आसपास के क्षेत्रों में गरज व चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान बिजली गिरने का भी अनुमान लगाया गया है।
अगर देश के अन्य राज्यों की बात करें तो असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में 31 मई तक लगातार भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं, 28 से 31 मई मध्य इन प्रदेशों में काफी भयंकर बारिश होने का अंदेशा है। इसी के साथ भारतीय मौसम विभाग ने अंदाजा लगाया है कि आगामी दो दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून मुंबई में प्रवेश कर सकता है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों के लिए भी अलर्ट जारी किया है।
झारखंड में जारी किया येलो अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि आगामी 30 मई तक झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में गर्जन व आकाशीय बिजली गिरने के आसार हैं। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती हैं। विभाग की ओर से यहां के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। रांची व उसके आसपास के क्षेत्रों में आज यानी सोमवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।
बिहार में भी अलर्ट किया जारी
भारतीय मौसम विभाग की ओर से झारखंड में आंधी व बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग की और से बताया गया है कि आगामी 31 मई तक बिहार के कई भागों में आंधी व बारिश होने की संभावना है। वहीं, इस दौरान उत्तर और पूर्वी बिहार में तेज बारिश होने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से आज बिहार के 38 जिलों में आंधी व बारिश की उम्मीद जताई गई है।
इस दौरान दरभंगा, भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बिहार में 31 मई तक मौसम में कुछ ज्यादा परिवर्तन नहीं होने वाला है।