home page

Weather Update : इन राज्यों में अगले 48 घंटों में ठंड-कोहरा और बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam : देश भर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कहीं तापमान कम होने से भयंकर ठंड पड़ रही है तो वहीं कुछ राज्यों में एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। मौसम विभाग (Aaj ka mausam) ने अगले 48 घंटे में कुछ राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईए जानते हैं कैसा रहेगा मौसम

 | 
Weather Update : इन राज्यों में अगले 48 घंटों में ठंड-कोहरा और बारिश का अलर्ट

HR Breaking News - (Weather Update)। देश के लगभग सभी राज्यों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान में कमी आने से अब दिन में भी जोरदार ठंड का एहसास होने लगा है। सुबह और शाम घना कोहरा नजर आने लगा है। दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) समेत पूरे भारत में ठंड का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। 

मौसम की बात करें तो दिल्ली (Delhi ka Mausam) के हालात बहुत गंभीर हैं। दिल्ली के लोगों को मौसम का ट्रिपल अटैक झेलना पड़ रहा है। क्योंकि सुबह और शाम घना कोहरा छाने की वजह से सड़कों पर विजिबिलिटी जीरो होती है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने कुछ राज्यों अगले 48 घंटे के लिए गरज चमक के साथ बारिश और कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है। 

दिल्ली का AQI बेहद खराब


दिल्ली का मौसम अलग अलग रंग दिखा रहा है। दिल्ली में AQI लेवल एक बार फिर से बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया है, जिसे देखते हुए रेखा सरकार ने फिर से ग्रैप-4 लागू कर दिया है। बात अगर सोमवार की करें तो सुबह दिल्ली का एक्यूआई (Delhi AQI) 457 रिकॉर्ड किया गया है, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। 

उसके साथ ही बढ़ते कोहरे और धुंध की वजह से कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो हो गई है। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र सफदरजंग रहा, जहां विजिबिलिटी बिल्कुल नहीं थी और एयरपोर्ट के आसपास वाले इलाके में विजिबिलिटी 50 मीटर तक ही सिमट कर रह गई थी। 


कई इलाकों में बेहद खराब मौसम - 

CPCB की रिपोर्ट्स के मुताबिक वजीरपुर, रोहिणी और अशोक विहार के हालात बहुत ज्यादा खराब हो गए हैं। यहां का 24 घंटों का एवरेज AQI 500 तक पहुंच गया है। यह स्तर बहुत ज्यादा खराब है और इसके ऊपर की स्थिति बहुत खतरनाक होती है। दिल्ली के 39 में से 38 स्टेशन की एयर क्वालिटी गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। वहीं आनंद विहार और अक्षरधाम जैसे इलाकों में AQI 493 रिकॉर्ड किया गया। बारापुला फ्लाईओवर के पास 474 और द्वारका सेक्टर-14 में एक्यूआई 469 रहा।


इन राज्यों में भयंकर ठंड का कहर - 

मौसम विभाग (Weather Update) के ताजा अपडेट के मुताबिक, आने वाले दिनों में उत्तर भारत के राज्यों के न्यूनतम तापमान तेजी से गिर सकता है। IMD का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम की वजह से पहाड़ी राज्यों में मौसम बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार हफ्ते के अंत तक बर्फबारी शुरू हो सकती है। 

इस दौरान उत्तराखंड में भारी बारिश (Rain Alert) होने की संभावना है। इसका सीधा असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा, जहां न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। दिल्ली के साथ राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ सकती है। वहीं, पंजाब और हरियाणा (Punjab-Haryana Mausam) में भी सर्द हवाएं चलने का अनुमान है।

16 राज्यों में कोहरे और ठंड का अलर्ट - 


IMD के अनुसार, 16 राज्यों में घना कोहरा और ठंडी हवाओं का कहर देखने को मिलेगा। तेलंगाना और कर्नाटक में हालात सबसे ज्यादा गंभीर हैं। वहीं आने वाले अगले 24 से 36 घंटे तक कोल्डवेव जैसी स्थिति बन सकती है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश (UP Ka Mausam), ओडिशा और नॉर्थ ईस्ट राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।


यहां होगी 17 दिसंबर तक बारिश - 

मानसून (Monsoon) के जाने के बाद अब कई राज्यों में फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। IMD ने 15,16 और 17 दिसंबर के लिए कुछ राज्यों में गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक शामिल हैं। इनके अलावा जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir Weather), लद्दाख, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी में जमकर बादल बरस सकते हैं।