Weather Update : भयंकर ठंड और बहुत घने कोहरे के लिए हो जाओ तैयार, IMD ने बताया यूपी-दिल्ली, बिहार में अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम
Kal ka Mausam : देशभर में मौसम का मिजाज बदल हुआ है। ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी हो रही है जिसकी वजह से तापमान में तेजी से गिरावट आई है और दिन में भयंकर ठंड का एहसास हो रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार में अगले 6 दिनों तक मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -
HR Breaking News - (Mausam Update)। उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में भीषण ठंड पड़ रही है और कई इलाकों में सुबह और शाम घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से विजिबिलिटी जीरो हो गई है। आए दिन ठंड और घना कोहरा बढ़ता ही जा रहा है। पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों पर देखने को मिल रहा है।
इसी बीच मौसम विभाग (IMD Weather) के मुताबिक 29 दिसंबर तक ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। इसके अलावा मौसम विभाग ने बिहार (Bihar Ka Mausam) में 31 दिसंबर, पंजाब, हरियाणा में 30 दिसंबर तक ठंड बढ़ने के साथ घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। IMD ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए कोल्ड डे और बिहार, बंगाल, सिक्किम और उत्तराखंड के लिए सीवियर कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम -
देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Weather Update) में 2 दिन से मौसम साफ बना हुआ है दिन की शुरूआत तेज धूप खिलने के साथ होती है जिसकी वजह से अब भीषण ठंड से राहत मिली है। लेकिन पहाड़ों से आने वाली सर्द पछुआ हवाएं और गलन बढ़ा रही हैं। दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान (Delhi NCR Tempreature) में गिरावट आई है जिसके बाद यह 6.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। आज 26 दिसंबर को तापमान और भी गिरने की संभावना है। हालांकि एक्यूआई कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। अभी भी एक्यूआई 230 है, जो खराब श्रेणी में आता है।
यूपी में पड़ेगी भीषण ठंड -
उत्तर प्रदेश में इन दिनों भयंकर ठंड पड़ रही है लगातार तापमान में हो रही गिरावट की वजह से गलन बढ़ गई है। रात के समय मौसम और ठंडा हो जाता है। हालांकि गुरुवार को कुछ जगहों पर दिन में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। एक बार फिर न्यूनतम तापमान गिरा है। मौसम विभाग (IMD Weather) ने आज प्रयागराज, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, जौनपुर, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, देवरिया, गोरखपुर, संत कवीर नगर, बस्ती, कुशीननगर, महाराजगंज और सीतापुर में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
27, 28, 28, 29, 30 और 31 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम -
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश (UP Ka Mausam) में 27 से 28 दिसंबर को मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कई जगहों पर बहुत घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 29, 30 और 31 दिसंबर को प्रदेश में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। हालांकि इस अवधि में घना कोहरा छाया रहेगा। तापमान में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। न्यूनतम तापमान (UP Tempreature) में फिर से गिरावट आई है। गुरुवार को मेरठ में सबसे ठंडी रात रही है इस दौरान न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
बिहार में चलेगी शीतलहर -
मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) ने बिहार में शीतलहर और घने कोहरे को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस साल के अंत तक कोहरे से राहत नहीं मिलने वाली है। IMD के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बिहार में तापमान गिर रहा है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फीली पछुआ हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया है। पिछले 24 घंटों में बिहार (Bihar Weather) का औसत न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
