home page

Weather Update : गर्मी, लू और बारिश को लेकर आया IMD का अपडेट, जानिये अपने राज्य का हाल

Aaj Ka Mausam : उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो चुकी है। अप्रैल महीने की शुरूआत के साथ ही जून जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। हाल ही में मौसम विभाग ने गर्मी, लू और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई इलाकों में आने वाले दिनों में लू चलेंगी और कई इलाकों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। आइए नीचे खबर में जानते हैं- 

 | 
Weather Update : गर्मी, लू और बारिश को लेकर आया IMD का अपडेट, जानिये अपने राज्य का हाल

HR Breaking News (ब्यूरो)। भारत के उत्तरपूर्वी हिस्से में तूफान और बारिश जारी है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (weather update) ने मध्य, उत्तरी मैदानी इलाकों और दक्षिणी भारत के कई इलाकों में इस गर्मी में लू के दिनों की लंबी संख्या की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि अप्रैल में गर्मी की लहरों का सबसे बुरा असर गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश में होने का अनुमान है।

2 हजार के नोट को लेकर RBI ने जारी किया बड़ा अपडेट


7 अप्रैल को आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश-


मौसम विभाग ने कहा है कि मध्य भारत, उत्तरी मैदानी इलाकों और दक्षिण भारत के कई इलाकों में दो से आठ दिनों तक लू चलने का अनुमान है। मौसम विभाग (today mausam) के अनुसार पूर्वोत्तर भारत में 7 अप्रैल तक बारिश और तूफान की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। 3 से 5 अप्रैल के दौरान मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में गर्मी की लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। मौसम कार्यालय ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया और अगले पांच दिनों में पूर्वोत्तर के कई राज्यों में “भारी से बहुत भारी” बारिश का अनुमान लगाया है।


इस तरीख से चलेगी लू- 

मौसम विभाग ने कई दक्षिण भारतीय राज्यों में लू की चेतावनी जारी की है। IMD ने 4 अप्रैल तक आंध्र प्रदेश में लू चलने की भविष्यवाणी की है। IMD ने 2 अप्रैल तक तेलंगाना में लू चलने की भविष्यवाणी की है। इसके अतिरिक्त, आईएमडी ने 2 से 4 अप्रैल तक मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में लू चलने की भविष्यवाणी की है।

जानिये दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल- 

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Ka Mausam) के मौसम की बात करें तो यहां बुधवार रात को कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। सोमवार को भी उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली तेज हवाओं के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। मौसम विभाग (today weather) के अनुसार मंगलवार को भी हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

चेक बाउंस के मामले में Supreme Court का बड़ा फैसला, ज़िम्मेदारी की तय


5 और 5 अप्रैल को यहां होगी बारिश - 


मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। 2 और 3 अप्रैल को और फिर 5 और 6 अप्रैल को पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और हल्की बर्फबारी संभव है। केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है। विदर्भ, मध्य प्रदेश, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति संभव है।
 

News Hub