Weather Update : थम गई मानसून की तेजी, दिल्ली-NCR, यूपी में गर्मी तो इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
Weather Update : इन दिनों देश में मौसम के अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहे हैं। देश में इस बार जहां मानसून ने अपने तय समय से पहले ही एंट्री ले ली है। वहीं, कुछ समय से पूर्वोतर राज्यों में भारी बरसात के चलते हालात खराब हैं। वहीं, देश के अन्य राज्यों में भी मौसम के मिजाज बदले हुए हैं। वहीं, इस बीच देश में मानसून की स्थिति को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।

HR Breaking News (Weather Update) देश में इस साल 24 मई को ही मानसून की दस्तक हो गई थी। 24 मई को मानसून ने केरल में और 26 मई को महाराष्ट्र में दस्तक दे दी थी। वहीं, अब पिछले कुछ दिनों से देश में मानसून की गति में कुछ बदलाव देखने को मिल रहा है।
ऐसे में देश के सभी राज्यों में मौसम (Weather Update) की अलग-अलग स्थितियां देखने को मिल रही है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके क्षेत्र में मौसम कैसा रहने वाला है और देश में मानसून की क्या स्थिति रहने वाली है तो पढ़े हमारी पूरी खबर।
कहीं तेज तो कहीं कम बारिश दर्ज
भारतीय मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि देश में इन दिनों मानसून की गति कुछ धीमी हो गई है। ऐसे में देश के मौसम वैज्ञानिकों का इस विषय में कहना मानसून (Weather Update) के समय में इसकी गति में उतार-चढ़ाव होता रहता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून के ये जो 4 माह होते हैं इस दौरान कई जगहों पर काफी तेज बारिश तो कहीं पर कम बारिश दर्ज की जाती है।
देशभर में कम हुई मानसून की गति
वर्तमान में देश में कई शहरों में मौसम ने करवट ली हुई है। इस समय देश में नौतपे की स्थिति होने के बाद भी कई शहरों में बारिश (Weather Update) दर्ज की जा रही है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा वेदर अपडेट के अनुसार देश में इस समय मानसून की गति धीमी हो गई है। इसके चलते एक बार दोबारा से देश के कई हिस्सों में गरम हवाएं चलने के आसार हैं।
गर्मी से मिली राहत होगी समाप्त
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में राजधानी दिल्ली व एनसीआर में बारिश (Weather Update) के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। वहीं, विभाग की ओर से जारी अपडेट के अनुसार अब यहां के निवासियों को मिली गर्मी से ये राहत जल्द ही समाप्त होने वाली है। लोगों को एक बार फिर से गर्मी का समाना करना पड़ सकता है।
यूपी में बारिश होने की संभावना
भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी लेटेस्ट वेदर अपडेट (Weather Update) के अुनसार दिल्ली व एनसीआर में एक बार फिर गर्मी होने के आसार हैं। इस दौरान लू चलने और दिन के समय तापमान में बढ़त होने की संभावना है। इसके अलावा बात अगर उत्तर प्रदेश के मौसम की करें तो उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने के आसार भी हैं। ऐसे में वहां के निवासियों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
जानें दिल्ली के मौसम का मिजाज
भारतीय मौसम विभाग (Weather Update) की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार आने वाले समय में दिल्ल और एनसीआर में तापमान में बढ़त हो सकती है। इससे एक बार फिर से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं, अगर दिल्ली में आज के मौसम की बात करें तो भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, इस दौरान आंधी व बारिश को लेकर लेकर विभाग की ओर से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि इस दौरान दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे
जानें कैसा रहेगा यूपी, हरियाणा व पंजाब का मौसम
भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट के मुताबिक उत्तर भारत के कई राज्यों में एक बार फिर से लोगों को गर्मी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विभाग की ओर से जो जानकारी साझा की गई है उसके अनुसार पंजाब, हरियाणा व उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करीब एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव हुआ है।
हालांकि 6 जून से एक बार फिर से मौसम में शुष्की आने वाली है। मौसम (Weather Update) में यह शुष्की करीब एक सप्ताह तक बनी रहेगी। ऐसे में मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इन सब बदलाव से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी और आने वाले दिनों में एक बार फिर से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर सकता है। वहीं, इस दौरान तेज हवाएं चलने का भी अनुमान लगाया गया है, जिसके चलते गर्मी कुद कम रहेगी।
राजस्थान में बारिश के लिए चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट के मुताबिक राजस्थान में मौसम (Weather Update) ने करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई शहरों में मानसून जैसी परिस्थितियां बनी हुई हैं। आईएमडी के मुताबिक 6 जून तक राज्य के कई हिस्सों में आंधी व बारिश दर्ज की जा सकती है।
विभाग के अनुसार आज बीकानेर, जयपुर, कोटा, भरतपुर और अजमेर संभागों में बादल गर्जने, तेज हवाएं चलने के आसार हैं। वहीं, इस दौरान बारिश होने की भी संभावना है। इसके अलावा 7 से 8 जून तक तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।