home page

Weather Update : 2 दिन के लिए बारिश का अलर्ट, तेज आंधी के साथ बरसात की संभावना

IMD Weather Update : पिछले कई दिनों से लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। होली के बाद से प्रदेश के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं, मौसम विभाग की ओर से जारी लेटेस्ट वेदर अपडेट में बिहार के लिए चेतावनी जारी की गई है।

 | 
Weather Update : 2 दिन के लिए बारिश का अलर्ट, तेज आंधी के साथ बरसात की संभावना

HR Breaking News (Weather Alert IMD) आईएमडी की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार आने वाले 2 दिनों में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में तेज आंधी और बारिश होने की संभावना है। ऐसे में आगामी 48 घंटे के बाद बिहार में मौसम एक बार फिर बदल सकता है। 

 

 

बीते कई दिनों से बिहार वासियों को बढ़ते तापमान की मार झेलनी पड़ रही थी। हालांकि आईएमडी के लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में बिहार के लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिल सकती है। भारत मौसम विभाग (IMD Weather) की ओर से जो लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी किया गया है उसमें बताया गया है कि 48 घंटे बाद बिहार के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। आईएमडी के वेदर अपडेट के अनुसार 9 मार्च से 11 मार्च के बीच बिहार के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है।


 
मौसम विभाग की ओर से जो पूर्वानुमान लगाया गया है, उसके मुताबिक 9 मार्च से 10 मार्च को उत्तर मध्य और उत्तर पूर्व बिहार के कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। वहीं, 11 मार्च को पूर्वी और मध्य बिहार के कई जिलों में बारिश (barish in Bihar) होने की संभावना बनी हुई है। भारत मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 24 घंटे में बिहार के कई क्षेत्रों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़त होने की भी आशंका है।

 

 
जानें आगामी समय में कैसा रहेगा मौसम 
 

आईएमडी (IMD Alert) की ओर से जो वेदर अपडेट जारी किया गया है उसके अनुसार आज 7 मार्च को बिहार के कई क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि इसके बाद तापमान में कोई भी बड़ा बदलाव नहीं होगा। वहीं, फिर 9 मार्च को एक बार फिर मौसम करवट लेगा और अररिया, मधुबनी, सुपौल, किशनगंज में तेज बारिश और आंधी होने की संभावना बनी हुई है। साथ ही इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं भी चल सकती हैं। भारत मौसम विभाग की ओर से 10 व 11 मार्च को बिहार के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर पूर्वानुमान (weather forecast) के अनुसार 10 मार्च को बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, शिवहर, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में तेज बारिश व आंधी आने की आशंका है। ऐसे में विभाग में यहां के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। 

इसके अलावा मौसम विभाग (IMD) की ओर से 11 मार्च को औरंगाबाद, गया, कैमूर, रोहतास, सीतामढ़ी,‌ मधुबनी, नवादा, शिवहर, किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, मधेपुरा और कटिहार में भी बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी जारी की है।
 

 

बीते दिन कैसा रहा प्रदेश का मौसम 


आईएमडी (IMD ka alert) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार बीते दिन यानी 6 मार्च को प्रदेश का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस दौरान प्रदेश में सबसे गर्म क्षेत्र मोतिहारी रहा। यहां का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, फारबिसगंज में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस, किशनगंज में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस, सहरसा में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, प्रदेश के बाकी जिलों के तापमान की बात करें तो इस दौरान अधिकतर जिलों में तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है।