Weather Update : उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, दिल्ली NCR, हरियाणा-पंजाब में इस दिन एंट्री कर जाएगा मानसून
Haryana Weather Today : पिछले कई दिनों से भयंकर गर्मी के चलते आम लोगों का हाल-बेहाल है। सूर्यदेव के तेवर भी नरम नहीं पड़ रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव को लेकर अपडेट जारी किया है। विभाग के अनुसार हरियाणा और पंजाब में मानसून (Mansoon update) की एंट्री से लोगों को तपिश भरी गर्मी से राहत मिलेगी। IMD ने कई जगह बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है।
HR Breaking News (aaj ka mausam) जून माह लगते ही सूर्य ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। अब एक सप्ताह से तो गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है। हरियाणा व पंजाब (haryana punjab Weather Today ) की बात करें तो यहां पर तापमान बढ़ने से हर कोई पसीना पसीना हो रहा है।
उमस भरी गर्मी व मौसम (weather today 22 june) के गर्म मिजाज ने हर किसी को बेहाल करके रख दिया है। गर्मी से परेशान लोगों को अब राहत मिलने वाली है, मौसम विभाग ने हरियाणा और पंजाब में मानसून की एंट्री होने की संभावना जताई है। इससे तापमान में गिरावट (weather update news) आने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
एक-दो दिन में बदल जाएगा मौसम का हाल
इस समय हरियाणा व पंजाब में कई जगहों पर मौसम (mausam ki khabar) में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग (IMD alert) के अनुसार इन राज्यों के कई हिस्सों में बारिश के हालात बन रहे हैं, जिससे आम लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
IMD ने इन राज्यों के कई जिलों में मानसून के आने को लेकर संभावना जताई है। एक दो दिन में यानी 24-25 जून तक हरियाणा व पंजाब में मानसून (monsoon kab aayega) एंट्री कर जाएगा।
लगातार बढ़ता जा रहा तापमान, जल्द ही गिरेगा
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले काफी दिनों से तापमान हाई होता जा रहा है। अब जल्द ही इसमें बदलाव देखने को मिलेगा। आज सुबह से ही ठंडी हवाएं और बादलों की आवाजाही बनी हुई है। इससे दिल्ली एनसीआर, हरियाणा व पंजाब (haryana punjab weather) सहित कई जिलों में हल्की फुहारें पड़ सकती हैं।
दो दिन बाद पंजाब व हरियाणा प्रदेश के कई जिलों में बारिश (rain alert today) की संभावना जताई गई है। आने वाले दिनों में मानसून दौर जारी हो जाएगा। वहीं प्रदेश में आज अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) सामान्य से कम दर्ज किया गया है।
वातावरण में लौटेगी ठंडक, फसलों के लिए लाभकारी
जून के इस सप्ताह में उमस भरी गर्मी के चलते आम लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। जिससे लोगों को गर्म लू चलने के साथ ही चिपचिपी गर्मी का भी सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग ने यह अपडेट (IMD update) दिया है कि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ही वातावरण में नमी (wheather forecast) का स्तर बढने की संभावना जताई गई है। तापमान गिरना फसलों के लिए लाभकारी साबित होगा।
कई जगह नदियों का जलस्तर बढ़ा
हरियाणा के यमुनानगर में आज झमाझम बारिश के चलते सूखी नदियों में पानी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। इस दौरान आसपास के क्षेत्रों में बारिश (rain alert in haryana) को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा और भी कई जगह नदियों का जलस्तर बढ़ने की सूचनाएं मिली हैं। इसी इलाके से सटे पंजाब (punjab weather news) के कई क्षेत्रों में भी ठंडी हवाएं चलने से मौसम में नमी दर्ज की गई।
