Weather Update: दिल्ली-एनसीआर से यूपी-बिहार तक आज खिलेगी धूप, जानें किन राज्यों में होगी बारिश
Aaj ka Mausam: (Today Weather Update) उत्तर भारत के कई राज्यों में सर्दी का असर अब लगभग समाप्त हो गया है। मार्च की शुरुआत में ही लोग अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास करने लगे हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD weather forecast) के अनुसार, आने वाले सप्ताह में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है।
अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार होली के दिन, 4 मार्च को दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी और बिहार तक धूप खिली रहेगी। IMD के मुताबिक, एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) पहाड़ों की ओर बढ़ रहा है, जिससे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में भी बारिश का अनुमान है। इस दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पूर्वी भारत में तेज हवाओं के साथ मौसम शुष्क रहेगा।
Delhi-NCR में बढ़ेगी गर्मी-
IMD के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR Weather update) में 4 मार्च को कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है और बुधवार को धूप खिली रहेगी, जिससे दिन में गर्मी का एहसास होगा। अगले दिनों में धूल भरी हवाओं के चलने का अनुमान है, जिससे राजधानी का एक्यूआई बढ़ सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 17-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में 7 मार्च तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा और दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होती रहेगी।
यूपी-बिहार में आज कैसे रहेगा मौसम का हाल-
IMD के अनुसार बुधवार को उत्तर प्रदेश और बिहार में आसमान साफ रहेगा। बिहार में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है, जबकि यूपी के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। जहां बारिश (rain alert) होगी, वहां तापमान 1-2 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, बिहार (bihar ka mausam) में तेज हवाओं के साथ धूलभरी आंधी चलने की संभावना है और 12 से अधिक जिलों में तापमान बढ़ेगा, जिससे गर्मी के कारण लोगों को परेशानी हो सकती है।
राजस्थान में फाल्गुन में जेठ जैसा मौसम-
राजस्थान (Rajasthan weather update) में मौसम का मिजाज इस समय काफी बदल चुका है। फाल्गुन के महीने में ही राज्य में जेठ जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। IMD के अनुसार, आने वाले 6 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। 4 मार्च को भी पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
एमपी में बढ़ेगा तापमान-
IMD के नए अपडेट के मुताबिक 4 मार्च को मध्य प्रदेश (MP Weather Update) में मौसम साफ रहेगा और कई जिलों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। राज्य के अधिकतर हिस्सों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। अगले दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे गर्मी के कारण लोगों को अभी राहत नहीं मिलने की संभावना जताई जा रही है।
कहीं-कहीं हरियाणा में बारिश के आसार-
IMD के मुताबिक 4 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ (New western disturbance) पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो जाएगा। इसके असर से बुधवार को हरियाणा के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और राज्य के उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
