weather update : दिल्ली-NCR, हरियाणा समेत इन राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, IMD ने बताया कब होगी बारिश
IMD Rain Alert : देश के कई राज्यों में मानसून एक्टिव हो चुका है। वहीं, उत्तर भारत में भी मौसम करवट बदला रहा है। कई राज्यों में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है और तेज हवाएं चल रही है ऐसे में मौसम कूल हो गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर, हरियाणा समेत इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईये जानते हैं -
HR Breaking News (IMD Rain Alert)। देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बीते गुरुवार को पूरे दिन उमस और गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल किया। लेकिन शाम के बाद आचानक मौसम में बदलाव आया है और हल्की बारिश शुरू हो गई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर आज तेज आंधी तूफान के साथ बरसात की भविष्यवाणी की है।
मौसम विभाग (Weather Update) ने इसके लिए 30 मई को येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है। साथ ही वज्रपात की भी संभावना है। IMD की मानें तो आज शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
31 मई को दिल्ली में कैसा रहगा मौसम -
30 मई यानी आज राजधानी दिल्ली (Delhi Mausam Update) में तेज गरज, बिजली कड़कड़ाने के साथ हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान धूल भरी आंधी भी चलेगी। वहीं, 31 मई को दिल्ली में आंधी–तूफान के साथ बारिश होने की आशंका है। इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा गाजियाबाद और नोएडा में भी 30 मई को तूफान के साथ बारिश होगी। इसको लेकर IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है।
NCR में पलटी मारेगा मौसम -
एनसीआर (NCR Mausam Update) में भी मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। गाजियाबाद में शुक्रवार को गरज चमक के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान धूल भरी तेज आंधी चल सकती है। वहीं, नोएडा में भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। IMD ने गाजियाबाद और नोएडा में 30 और 31 मई को आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, आज गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है और नोएडा में 37 डिग्री सेल्सियस तक सकता है।
हरियाणा में ऐसा रहेगा मौसम का हाल-
हरियाणा (Haryana Weather) के कई जिलों में पिछले रविवार को बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही कुछ जिलों में आंधी–तूफान भी देखने को मिल सकता है। इसकी लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल गई। वहीं आज यानी शुक्रवार को भी हरियाणा के सभी जिलों में बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। हरियाणा मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ समेत अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और यमुनानगर में 50 से 75 उम्मीद लगाई जा रही है।
इन जिलों में जारी आंधी-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग (weather update) ने हरियाणा के 17 जिलों में आंधी–तूफान चलने का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 6 जिलों पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और यमुनानगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऐसी स्थिति में लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की राय दी जा रही है। इसके अलावा 11 जिलों फतेहाबाद, हिसार, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद और पलवल में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
