home page

Delhi NCR में अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया मौसम बुलेटिन

IMD Rain Alert : दिल्ली एनसीआर का मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अपडेट जारी करते हुए बताया है कि राजधानी में जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है। इससे पहले दिल्ली एनसीआर में अगले छह दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहने वाला है। 

 | 
Delhi NCR में अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया मौसम बुलेटिन

HR Breaking News - (Delhi Mausam Update) राजधानी वालों को अब प्रचंड गर्मी और उमस से राहत मिलने वाली है। हाल ही में मौसम विभाग ने दिल्ली में लगातार 6 दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।  IMD ने 3 दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।


 इन दिनों में गरज-चमक, तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। 18 जून को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा है यह सामान्य से 3.3 डिग्री कम है।


19, 20 और 21 को यहां होगी मूसलाधार बारिश - 


मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को दिल्ली (delhi mausam update) में बादलों की आवाजाही रहने के साथ कुछ इलाकों में हल्की व मध्यम बारिश होने के आसार जताए हैं। IMD ने 17 जून से 25 जून तक दिल्ली में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है।

 शुक्रवार से मंगलवार तक ऐसा ही मौसम रह सकता है। इसके साथ ही आसमान में बादल छाए रहेंग और झमाझम बारिश जारी रहेगी। 
वहीं, आज यानी 19, 20 और 21 जून के लिए मौसम विभाग (Aak La Mausam) ने येलो अलर्ट जारी किया है। IMD ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि इन तीनो ही दिन 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाए चलने और मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है। 

दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Weather) में 18 जून को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा है। 19 जून को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला है। वहीं, मौसम विभाग (IMD Weather) ने आंधी तूफान, बिजली गिरने और बारिश होने के आसार जताए हैं। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 

मौसम विभाग (Mausam update) ने 20 जून को भी गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की व मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान थोड़ा बढ़कर 36 से 38 डिग्री के बीच बना रह सकता है और न्यूनतम 27 से 29 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है।

21 औश्र 22 जून को होगी बारिश - 


IMD ने 21 और 22 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन दोनों दिनों में गरज-चमक के साथ हल्की व मध्यम बरसात होने की संभावना है और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने की उम्मीद है। 21 जून को अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है वहीं, न्यूनतम तापमान (delhi NCR tempreature) 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। 22 जून को अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच दर्ज किया जाने की संभावना है। 

23 और 24 जून को दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम - 

मौसम विभाग (Weather Update) ने 23 जून यानी सोमवार को तेज हवाओं के साथ हल्की व मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान तापमान में कोई बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। 24 जून को आसमान में हल्की बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है। अधिकतम तापमान (delhi tempreature) में भी कोई बदलाव नहीं होगा। जबकि, न्यूनतम तापमान 1से 2 डिग्री बढ़कर 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

दिल्ली का AQI - 

दिल्ली में सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 99 पर दर्ज किया गया है। यह  बेहतर कैटगिरी में रिकॉर्ड की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, 0 से 50 के बीच का AQI 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'बेहतर', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।
 

News Hub