home page

wheat price hike : बढ़ने लगे गेहूं के दाम, इन राज्यों में MSP से इतना ऊपर चढ़ा रेट

wheat price today : गेहूं की नई आवक मंडियों में शुरू हो गई है। इसके साथ ही रेट भी बढ़ने लगे हैं। कई राज्यों में अभी से गेहूं के दाम (Wheat Price 3 May ) एमएसपी से ऊपर चले गए हैं। कुछ दिन पहले तक गेहूं के दाम एमएसपी पर ही रुके हुए थे, लेकिन अब इनमें उछाल आया है। आने वाले कुछ दिनों उन राज्यों में भी गेहूं के दाम (wheat rate today) हाई हो सकते हैं,जहां इस समय रेट एमएसपी से नीचे चल रहे हैं। आइये जानते हैं, कहां पर कितना है गेहूं का ताजा भाव।
 | 
wheat price hike : बढ़ने लगे गेहूं के दाम, इन राज्यों में MSP से इतना ऊपर चढ़ा रेट

HR Breaking News - (wheat rate today)। गेहूं के रेट पिछले साल इतने हाई हो गए थे कि आम ग्राहकों के लिए इसे खरीदना मुश्किल हो गया था। आटे के रेट (flour price today) भी सातवें आसमान पर जा पहुंचे थे। इसलिए पिछली स्थिति फिर से न बन जाए, इसके लिए सरकार इस बार पहले की कई कदम उठाने के लिए प्रयास कर रही है। हालांकि गेहूं के रेट (gehu ka bhav) में इसके शुरुआती सीजन में ही कई राज्यों में तेजी देखने को मिल रही है। अनेक राज्यों में एमएसपी से ऊपर गेहूं के रेट चल रहे हैं। कुछ राज्यों में गेहूं का भाव एमएसपी से नीचे भी बना हुआ है।

 

 

महाराष्ट्र व गोवा में गेहूं के रेट-


इस बार सरकार ने गेहूं का एमएसपी 2425 रुपये (wheat MSP 2025) प्रति क्विंटल तय किया है। देश की कुछ मंडियों में गेहूं का रेट 3000 रुपये प्रति क्विंटल से भी ऊपर है, इन  राज्यों में महाराष्ट व गोवा हैं, जिनमें गेहूं के दाम क्रमश: 5000 व 4800 रुपये प्रति क्विंटल के पास हैं। गेहूं के शुरुआती सीजन में यह तेजी का संकेत है। 


उत्तर प्रदेश में इतना हुआ गेहूं का भाव-


देश में उत्‍तर प्रदेश (wheat rate in UP)   गेहूं उत्पादन में सबसे अव्वल राज्य है। यहां की मंडियों (mandi bhav 3 may) में गेहूं की कीमतें एमएसपी 2425 रुपये प्रति क्विंटल  के करीब हैं। कुछ मंडियों में गेहूं के दाम (wheat rate hike) एमएसपी से ऊपर भी चल रही हैं। किसानों को 20 रुपये प्रति क्विंटल पर एक्स्ट्रा दिए जा रहे हैं।


उत्तर प्रदेश की मंडियों में गेहूं का भाव -


मंडी        न्‍यूनतम कीमत     अधि‍कतम कीमत 
अछल्‍दा        2351    2502    
भर्तना        3002    3203    
अलीगढ़        2435    2454    
एटा        2426    2507    
फतेहाबाद    2355    2433    
गड़ौरा        2384    2422    
जौनपुर        2414    2505    
नवाबगंज    2424    2472    
पीलीभीत    3252    3352    
रायबरेली    2404    2455    


मध्य प्रदेश में प्रति क्विंटल गेहूं के दाम-


मध्‍य प्रदेश में गेहूं की बिक्री पर किसानों को 150 रुपये का बोनस (wheat bonus price) प्रति क्विंटल गेहूं बेचने पर अतिरिक्त दिया जा रहा है। यहां की कुछ मंडियों में गेहूं का रेट एमएसपी से ऊपर है तो कुछ मंडियों में इसके आसपास बना हुआ है। गेहूं के मॉडल प्राइस (wheat model price) की बात करें तो यह मध्य प्रदेश में एमएसपी 2425 रुपये प्रति क्विंटल से ज्‍यादा चल रहा है। 

मध्‍य प्रदेश की इन मंडियों में यह है गेहूं का भाव- 


मंडी    न्‍यूनतम कीमत  अधि‍कतम कीमत     
आरोन        2428    2498    
बड़वाहा    2401    2482    
छपारा        2425    2502    
गाडरवाड़ा    2401    2467    
गैरतगंज        2422    2555    
देवास        2310    2650    
बागली        2478    2477    
जीरापुर        1976    2489    
झाबुआ        2400    2572    


राजस्थान में गेहूं का रेट-


राजस्‍थान में गेहूं के रेट दूसरे राज्यों की अपेक्षा कम चल रहे हैं। यहां पर न्‍यूनतम कीमत (wheat rate in rajasthan) एमएसपी से नीचे ही चल रही हैं, लेकिन कई जिलों में  मॉडल प्राइस एमएसपी से ऊपर भी देखा जा रहा है। हरियाणा  व पंजाब में भी गेहूं के दाम एमएसपी के आसपास हैं।

राजस्‍थान की मंडियों में गेहूं का ताजा भाव


मंडी    न्‍यूनतम रेट  अधि‍कतम रेट    
अटरू        2363    2586    
बस्‍सी        2416    2475    
धौलपुर        2353    2502    
गंगापुर सिटी     2336    2523    
इकलेरा        2354    2512    
खानपुर        2402    2604    
कोटा        2304    2564    
रानी, पाली    2351    2352    
सूरतगढ़        2472    2537    
उनियारा    2423    2425    
नोट : ऊपर बताए गए  गेहूं के भाव रुपये प्रति क्विंटल में हैं।