home page

wheat price hike : दिसंबर तक इतने हो जाएंगे गेहूं के भाव

wheat price Update : गेहूं के दाम लगातार बदलाव के मोड पर चल रहे हैं। देश के कई बाजारों में गेहूं की कीमत एमएसपी से ऊपर चल रही है। गेहूं का सीजन खत्म होने के बाद से ही गेहूं के दाम लगाकर बढ़ते जा रहे हैं। अब आने वाले दिनों में भी गेहूं के दामों में बदलाव देखने को मिल सकता है। आईए जानते हैं दिसंबर तक गेहूं के दाम कितने चले जाएंगे। 

 | 
wheat price hike : दिसंबर तक इतने हो जाएंगे गेहूं के भाव

HR Breaking News - (wheat rate hike) गेहूं का आटा हर घर में प्रयोग होता है और हर घर की जरूरत गेहूं है। आमतौर पर अधिकतर लोग गेहूं की खरीद मार्च अप्रैल में गेहूं कटाई के समय कर लेते हैं, लेकिन फिर भी बाजार में बहुत सारे प्रोडक्टस गेहूं (wheat rate) से बनते हैं और बहुत सारे लोग बाजार से सीधा आटा खरीदने हैं।

 

 

इस आटे के दाम गेहूं के दाम पर निर्भर करते हैं। लगातार उतार-चढ़ाव के चलते गेहूं के दाम से लोगों की जेब भी प्रभावित होती है। दूसरी और उन किसानों को भी फायदा होता है, जिन्होंने गेहूं को स्टॉक करके रख लिया था। आईए जानते हैं दिसंबर तक गेहूं के दाम कितने चले जाएंगे। 

गेहूं के दाम में आया तगड़ा उछाल 
 

गेहूं के दामों में हाल ही में तगड़ा उछाल आया है। गेहूं की बिक्री से किसानों का मुनाफा बढ़ गया है। गेहूं के दाम में 700 रुपये तक की बढ़ोतरी (Wheat rate hike) दर्ज की गई है। मार्केट में गेहूं के रेट लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। 1 क्विंटल गेहूं के रेट में 700 रुपये तक का इजाफा दर्ज किया गया है। 

जुलाई में लगातार बढ़ रहे हैं दाम 
 

गेहूं के दाम वैसे तो जून से ही बढ़ने शुरू हो गए थे लेकिन जुलाई में गेहूं के दामों (Wheat rate) में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। जुलाई महीने में गेहूं दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। लगातार रेट बढ़ने के कारण प्रति क्विंटल 700 रुपए तक का इजाफा हो चुका है।

इससे पहले किसानों को एमएसपी का लाभ भी मिल रहा था। अब दाम गेहूं के एमएसपी से भी ऊपर चले गए हैं। निजी व्यापारी किसानों से फिलहाल गेहूं की खरीद कर रहे हैं। 

क्या है गेहूं के दाम बढ़ने का कारण 
 

देशभर के राज्यों में मार्केट में सरकारी खरीद बंद हो चुकी है। वहीं उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जो गेहूं के मुख्य उत्पादक राज्य हैं, इनमें भी सरकारी खरीद बंद हो चुकी है।

वहीं, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान (Rajasthan Mandi Gehu rate) में भी ऐसी स्थिति बनी हुई है। अब किसान अपने गेहूं को प्राइवेट प्लेयर को बेच रहे हैं। जिस कारण गेहूं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। 

कितने चल रहे हैं गेहूं के काम 
 

मार्केट में गेहूं की आवक पहले से काफी कम हो चुकी है। ऐसे में आपूर्ति का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे गेहूं की मांग (wheat rate hike) बढ़ने पर गेहूं के दाम भी बढ़ रहे हैं।

अधिकतर राज्यों में गेहूं की कीमत एमएसपी 2425 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज की गई है। जबकि फिलहाल गेहूं के दाम MSP से बढ़कर 3125 प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। 

किस राज्य में कितने चल रहे गेहूं के दाम 
 

मध्य प्रदेश का गेहूं बहुत प्रसिद्ध है और यहां के गेहूं की डिमांड (wheat demand) देश भर में रहती है। मध्य प्रदेश की मार्केट में गेहूं की कीमत 3000 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास बनी हुई है।

जबकि राजस्थान में बात करें तो यहां पर गेहूं के दाम 2500 रुपये प्रति क्विंटल से ज्यादा जा चुके हैं। वहीं राजस्थान के उदयपुर की मंडी में तो गेहूं में रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

यहां एक क्विंटल गेहूं की कीमत 3425 हो गई है। मध्य प्रदेश की विदिशा मंडी में शरबती गेहूं के दाम (gehu ke daam) 3255 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज की गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश की कई मार्केट्स में गेहूं के दाम 2500 रुपये प्रति क्वेंटल के पार हो चुके हैं। 


यूपी में गेहूं के दाम
 

मंडी        न्‍यूनतम कीमत     अध‍िकतम कीमत     

  • टुंडला         2504        2543    
  • उत्‍तरीपुरा    2422        2514    
  • विशालपुर    2533        2570    
  • नौतनवा    2415        2600
  • पंचपेड़वा    2435        2600    
  • मेहरौनी        2466        2650    
  • गोरखपुर    2412        2517    
  • हरदोई    2480        2510    
  • आजमगढ़    2440        2580    
  • बबेरू    दड़ा    2433        2440    


मध्‍य प्रदेश में गेहूं का रेट
मंडी        न्‍यूनतम भाव    अध‍िकतम भाव 

  • अजयगढ़    2420        2450    
  • आरोन    2703        2921    
  • बीना        2580        2584    
  • गंजबसौदा    3002        3053    
  • सीहोर        2525        2567    
  • विदिशा    3201        3205    
  • दालोदा    2511        2563    
  • धार        2605        2652    
  • गाडरवाड़ा    2464        2465    
  • गंजबासौदा    2375        2377    


 

राजस्‍थान में यह है गेहूं का भाव


मंडी        न्‍यूनतम     अध‍िकतम 

  • लालसोट    2372        2424    

  • मालपुरा    2300        2405    

  • नाहरगढ़    2404        2465    

  • श्री करणपुर    2475        2485    

  • उदयपुर    3250        3415    

  • उदयपुर    2413        2510    

  • उदयपुर    2424        2555    

नोट - ऊपर दिए गए सभी मंडियों के गेहूं के भाव रुपये प्रति क्विंटल में हैं।

दिसंबर तक कीमती हो जाएगी गेहूं की कीमत
 

मार्केट के अधिकारियों एवं व्यापारियों का मानना है कि दिसंबर तक गेहूं की कीमत और ज्यादा बढ़ जाएगी। क्योंकि उस समय गेहूं (wheat price december 2025) का सोर्स केवल स्टॉक ही होगा और स्टॉक सीमित मात्रा में रहेगा जिस वजह से दिसंबर में गेहूं की कीमत 3500 रुपये प्रति क्विंटल तक आ सकती है।