home page

Wheat price today : गेहूं के भाव में तगड़ी उठापटक, अब इतना हुआ 1 क्विंटल गेहूं का रेट

Mandi Bhav : गेहूं के भाव में हर दिन उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। नए सीजन की शुरुआत में ही गेहूं के रेट (wheat price 6 may) में तगड़ी उठापटक जारी है। इस बीच देशभर की मंडियों में गेहूं आवक और खरीद जारी है। हालांकि अब कई मंडियों में गेहूं की आवक में थोड़ी कमी आने से खरीद घटी है, जिसका असर गेहूं के रेट (gehu ka bhav) पर दिखाई दे रहा है। किस मंडी में कितने रेट पर बिक रहा है 1 क्विंटल गेहूं, आइये जानते हैं खबर में।

 | 
Wheat price today : गेहूं के भाव में तगड़ी उठापटक, अब इतना हुआ 1 क्विंटल गेहूं का रेट

HR Breaking News - (wheat rate)। अप्रैल माह से जैसे ही नए गेहूं की आवक शुरू हुई थी तो गेहूं के रेट (wheat price update) पिछले सीजन की अपेक्षा तेजी पर ट्रेड करते दिखाई दिए। इसका कारण एमएसपी का अधिक होना भी है, कई राज्यों में गेहूं की बिक्री पर बोनस राशि भी किसानों को दी जा रही है। इस समय अलग अलग राज्यों में गेहूं के भाव (wheat rate hike) में उतार चढ़ाव बना हुआ है। गेहूं खरीद के बीच भाव में तगड़ी उठापटक जारी है। प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों में भी गेहूं के दामों का आंकड़ा चौंकाने वाला है।

मध्य प्रदेश में गेहूं का ताजा भाव -


मंडी            न्‍यूनतम भाव   अध‍िकतम भाव 
आरोन            2554         2902    
अशोकनगर        2802        3405    
सीहोर            2603        2604    
बदरवस         2454        2703    
बीना            3195        3402    
गंजबसौदा        2905        3504    
मालथोन        2702        2714    
सिरोंज            3103        3104    
नोट : गेहूं का भाव रुपये प्रति क्विंटल में है।

उत्‍तर प्रदेश में गेहूं का भाव-


मंडी        न्‍यूनतम रेट         अधिकतम रेट     
अहरौरा     2425        2460    
जालौन        2432        2442    
बछरावां    2425        2452    
कन्‍नौज        2425        2474    
मऊ        2404        2452    
ऐटा        2425        2513    
अयोध्‍या        2440        2512    
फर्रूखाबाद    2425        2505    
कानपुर        2420        2502    
लखनऊ        2425        2427    
नोट : गेहूं का भाव रुपये प्रति क्विंटल में है।


महाराष्ट्र में गेहूं के दाम-


महाराष्‍ट्र में मुंबई की मंडी में गेहूं के भाव (gehu ka bhav) ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसके अलावा अधिकतर जिलों में गेहूं का भाव एमएसपी के करीब है। मुंबई में गेहूं का अध‍िकतम भाव 6 हजार रुपये (wheat price in mumbai) प्रत‍ि क्विंटल चल रहा है। प्रदेश में गेहूं का मॉडल प्राइस 4500 रुपये प्रति क्विंटल बना हुआ है। गोवा में भी लगभग इसी भाव पर गेहूं खरीदा व बेचा जा रहा है।


बिहार में गेहूं का भाव -


बिहार में अधिकतर मंडियों में गेहूं का भाव 2530 रुपए (wheat price in bihar) प्रति क्विंटल चल रहा है। यहां पर गेहूं का न्यूनतम रेट 2500 रुपए प्रति क्विंटल है। अधिकतम रेट 2600 रुपये प्रति क्विंटल बना हुआ है।