Wheat Rate 10 July 2025 : आज फिर उछले गेहूं के दाम, इस राज्य में रेट सबसे हाई
Gehu Ka Bhav : गेहूं की कीमतों में इन दिनों एतिहासिक बढ़ौतरी देखी जा रही है। आज फिर अचानक गेहूं के दाम (wheat price today ) उछले हैं। एक राज्य में तो रेट सबसे हाई हो गए हैं। कई राज्यों की मंडियों में गेहूं के रेट इसके एमएसपी से ऊपर हो चुके हैं। आइये जानते हैं इस समय क्या चल रहा है 1 क्विंटल गेहूं का रेट।

HR Breaking News - (gehu Ka Rate)। रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रहे गेहूं के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। हर दिन सातवें आसमान की ओर ये चढ़ते ही जा रहे हैं। अब तो गेहूं के न्यूनतम और अधिकतम रेट (wheat maximum price) में भी काफी अंतर बना हुआ है। अधिकतर मंडियों में गेहूं के दाम एमएसपी से ऊपर ट्रेंड कर रहे हैं। एक राज्य में गेहूं के रेट में ताबड़तोड़ बढ़ौतरी होने से रेट सबसे हाई हो गए हैं। खबर में जानिये किस मंडी (mandi news) में क्या चल रहा है गेहूं का भाव।
एक सप्ताह से लगातार बढ़ रहे गेहूं के दाम-
गेहूं के दाम हर दिन तेज गति से बढ़ रहे हैं। आगामी समय के लिए भाव को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। मंडियों (mandi bhav today) में अब गेहूं के भाव में तगड़ी हलचल है। गेहूं के भाव में हो रही इस बढ़ौतरी के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं।
लेकिन इतना जरूर है कि गेहूं के दामों (wheat rate latest) में तगड़ी बढ़ौतरी होने से गेहूं की बिक्री कर रहे किसानों का मुनाफा काफी बढ़ गया है। एक सप्ताह से गेहूं के दाम (wheat rate hike) हाई ही चल रहे हैं। अभी आगे इनमें और बढ़ौतरी होने की संभावना है।
इतना चल रहा है गेहूं का रेट -
देश की अधिकतर मंडियों में गेहूं का अधिकतम भाव (Wheat price update) 3125 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। यह एमएसपी 2425 रुपये से 700 रुपये अधिक है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश (MP wheat rate) की कई मंडियों में गेहूं का रेट एमएसपी के आसपास है तो कहीं इससे ऊपर भी ट्रेंड कर रहा है। गेहूं का औसत भाव (Wheat everage price) अब 2500 रुपये क्विंटल के करीब हो गया है।
उत्तर प्रदेश में गेहूं का भाव-
मंडी न्यूनतम अधिकतम
बलिया 2617 2713
अकबरपुर 2414 2561
बछरावां 2451 2481
झांसी 2511 2612
फैजाबाद 2313 2399
हरगांव 2458 2471
आनंदनगर 2461 2518
बंथरा 2569 2591
अलीगढ़ 2449 2527
घिरौर 2412 2581
मोहम्मदाबाद 2481 2490
बरौत 2462 2616
सहारनपुर 2459 2658
मध्य प्रदेश में गेहूं का भाव-
मंडी न्यूनतम अधिकतम
अलीराजपुर 2009 2019
आरोन 2648 2661
बड़ामलहरा 2447 2469
बनापुर 2599 2628
बरेली 2207 2478
भांडेर 2469 2481
बुरहानपुर 2624 2641
धार 2172 2214
गंजबासौदा 2707 2829
हनुमाना 2409 2418
इंदौर 2387 3027
जोबत 2473 2478
विदिशा 3111 3125
नोट - गेहूं के भाव रुपये प्रति क्विंटल में हैं।