home page

Delhi NCR में आंधी बारिश का येलो अलर्ट जारी, जानिये अगले 3 दिन के मौसम का हाल

IMD NCR Weather : देशभर में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। नए वेदर सिस्टम एक्टिव होने की वजह से कई जगहों पर आंधी तूफान के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, जल्द ही मानसून भी दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में आंधी-तूफान के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आईये जानते हैं -

 | 
Delhi NCR में आंधी बारिश का येलो अलर्ट जारी, जानिये अगले 3 दिन के मौसम का हाल

HR Breaking News - (Delhi NCR Weather)। देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में फिलहाल भयंकर गर्मी पड़ रही है। इसी बीच मौसम विभाग एक ने एक अपडेट जारी किया है। IMD के मुताबिक अगले 24 घंटे के में दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Mausam) में हल्के बादल छाने वाले हैं। शाम या फिर रात के समय गरज-चमक के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज आंधी चलने की संभावना है। 

2 दिन आंधी तूफान के साथ बारिश - 

इसको लेकर मौसम विभाग (IMD Weather update) ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके बाद दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में 2 दिन गरज चमक, आंधी और तेज हवाओं के साथ हल्की व मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। इस सप्ताह हवा का रुख दक्षिणी पूर्वी रहेगा जिससे वातावरण में अधिक नमी रहेगी। अगर ऐसा मौसम बना रहता है तो दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिलेगी। 

24 घंटे में बदलेगा दिल्ली का मौसम - 

मौसम विभाग (IMD Weather) ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि दिल्ली एनसीआर का मौसम अगले 24 घंटे में बदलने वाला है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। अगर IMD के अपडेट के अनुसार ऐसा नहीं होता है तो 22 मई को दिल्ली का मसम बिल्कुल साफ रहेगा। इस दिन आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।

 इस दौरान उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। इसको मौसम विभाग ने लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग (weather Update) ने 22 और 23 मई दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 से 30 डिग्री के करीब रहने की संभावना है। 

23 मई को दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम - 

IMD ने 23 मई को दिल्ली के साथ एनसीआर के इलाकों में तेज गरज, बिजली कड़कड़ने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। आंधी के समय हवा की स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 24 मई को भी दिल्ली एनसीआर (Delhi Mausam Update) में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। लेकिन, इसको लेकर किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।


24 मई को दिल्ली में आंधी और बारिश - 

IMD ने 24 मई को भी दिल्ली में आंधी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 से लेकर 27 मई तक अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
IMD की मानें तो 25 से लेकर 27 मई के दौरान दिल्ली में हल्के बादल छाए रहेंगे। लेकिन, बरसात होने की संभावना नहीं है। एनसीआर में भी ऐसा ही मौसम बना रहने का अनुमान है।