home page

Delhi NCR में तेज आंधी बारिश का येलो अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने बताया अगले 6 दिन का हाल

IMD Weather : देश की राजधानी दिल्ली एनसीआर में अचानक मौसम बदलने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अगले कुछ ही घंटों में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होगी। इसी के साथ मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों के मौसम का भी हाल बताया है। आईये जानते हैं - 

 | 
Delhi NCR में तेज आंधी बारिश का येलो अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने बताया अगले 6 दिन का हाल

HR Breaking News - (Delhi weather Update)। उत्तर भारत में कई दिनों से मौसम बदला हुआ है। कई तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है तो वहीं, कुछ क्षेत्रों में उमस वाली गर्मी का कहर है। इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR (Delhi NCR Weather) में अगले 24 घंटे के दौरान तेज आंधी तूफान के हल्की व मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। कल भी दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है। 

 

मौसम खराब होने के दौरान हवा की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसके बाद अगले 5 दिन तक कोई बारिश होने की संभावना नहीं है। इन दिनों में तापमान (Delhi tempreature) में बढ़ौतरी हो सकती है और गर्मी का प्रकोप बढ़ सकता है। हफ्ते के अंत तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है।

 

6 जून तक कैसा रहेगा मौसम - 

IMD का कहना है कि अगर सप्ताह के शुरुआती दो दिनों के दौरान दिल्ली के साथ एनसीआर (NCR Mausam Update) में आंधी तूफान के साथ हल्की बरसात नहीं होती है तो अगले 5 दिन तक मौसम मुख्य रूप साफ रहेगा और कोई बारिश नही देखने को मिलेगी। 6 जून तक दिल्ली एनसीआर में बादल छा सकते हैं और कहीं कहीं हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। लेकिन उसके बाद गर्मी बढ़ने के आसार हैं। हालांकि इससे पहले दो दिन तेज हवाएं चलेंगी।

7 से 10 जून के बीच कैसा रहेगा मौसम - 


मौसम विभाग (weather Update) ने 7 से लेकर 10 जून तक दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हवाएं चलने का अनुमान है। इन चारो ही दिन आसमान साफ रहेगा। IMD के अनुसार तो 5 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने 6 और 7 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 8 और 9 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री रह सकता है। 


वहीं, न्यूनतम 26 से 28 डिग्री सेल्सियस (delhi tempreature) दर्ज किया जा सकता है। 10 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान के 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने का अनुमान है।