home page

Kal Ka Mausam : दिल्ली यूपी, हरियाणा-पंजाब में भयंकर ठंड, IMD ने जारी किया कोल्ड वेव अलर्ट

Mausam Update : ठंड का आलाम इस समय देश के सभी राज्यों में है। उत्तर भारत के राज्यों में ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। अब सुबह और शाम घना कोहरा नजर आने लगा है जिसकी वजह से लगातार तापमान में गिरावट आ रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जल्द मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। IMD ने कई राज्यों में कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -

 | 
Kal Ka Mausam : दिल्ली यूपी, हरियाणा-पंजाब में भयंकर ठंड, IMD ने जारी किया कोल्ड वेव अलर्ट

HR Breaking News - (Weather Update)। उत्तर भारत के राज्यों में तेजी से ठंड बढ़ रही है। अब भयंकर कोहरा छाने लगा है। दिन भर कड़ाके की ठंड का एहसास होता है। दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में घना कोहरा जम रहा है। ठंड ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।

मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) के अनुसार उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में 16 और 17 दिसंबर को सुबह के समय घना कोहरा जा सकता है। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली (Delhi Mausam) के कुछ इलाकों में 16 और 17 दिसंबर को घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश में 16 से 18 दिसंबर और पूर्वोत्तर भारत में 16 से 20 दिसंबर के दौरान सुबह के समय बहुत घना कोहरा छा सकता है।

तापमान में आएगी तगड़ी गिरावट -

मौसम विभाग (IMD Weather) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अगले 48 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। अगले 2 दिनों के दौरान गुजरात राज्य में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा। उसके बाद अगले 3 दिनों के दौरान इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा आ सकता है। अगले 7 दिनों के दौरान महाराष्ट्र के साथ-साथ मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। वहीं, 16 और 17 दिसंबर को उत्तर प्रदेश (UP Ka Mausam) के कुछ इलाकों में सर्द हवाएं चलने की संभावना है।

राजस्थान में पड़ेगी कड़ाके की ठंड -

राजस्थान (Rajasthan ka Mausam) में कई दिनों से ठंड का असर तेज होता जा रहा है। राज्य के कई इलाकों में रात के तापमान में जोरदार गिरावट आई है। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार रात सीकर के फतेहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। नागौर में न्यूनतम पारा 5.9 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर के लूणकरणसर में 6.0 डिग्री सेल्सियस और दौसा में 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा है।

वहीं, टोंक के वनस्थली में न्यूनतम पारा 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि सिरोही और करौली में यह 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा है। मौसम विभाग (Mausam Update) के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान सामान्य रहने की संभावना है। इसके साथ ही राज्य के पूर्वी और पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं हल्का या मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया गया है।

इन इलाकों में बरसेंगे बादल -

मौसम विभाग (Weather Update) के ताजा अपडेट के अनुसार आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद गरज चमक के साथ बारिश होगी। इसके साथ ही बर्फबारी होने की भी संभावना है। IMD के मुताबिक 15 दिसंबर और 18 से 21 दिसंबर के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश (Himachal Prades Mausam) में 15 से 21 दिसंबर के दौरान, उत्तराखंड में 15 और 21 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी होगी।

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 16 और 17 दिसंबर को कुछ जगहों पर बिजली चमकने और बारिश (Rain Alert) होने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 15 से 18 दिसंबर के दौरान कुछ जगहों पर 30 से 40 किमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।