Kal ka Mausam : मौसम विभाग ने जारी किया कोल्ड डे का अलर्ट, दिन में भी पड़ेगी रात जैसी ठंड
Kal ka Mausam : इन दिनों देशभर में ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। देश के अलग-अलग हिस्सों में कोहरे और जबरदस्त ठंड का असर देखने को मिल रहा है। इस बीच भारत मौसम विभाग की ओर से लेटेस्ट वेदर (Latest Weather Update) अपडेट जारी कर बताया गया है कि कल 21 दिसंबर और आने वाले दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम कैसा रहने वाला है।
HR Breaking News (Mausam ka Alert) भारत मौसम विभाग की ओर से जो लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी किया गया है, उसके अनुसार कल 21 दिसंबर को उत्तराखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा छा सकता है। वहीं, 25 से 27 दिसंबर के मध्य पंजाब और हरियाणा के कई क्षेत्रों में घना कोहरा (Dense Fog) छाने की संभावना विभाग की ओर से जताई गई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम कैसा रहने वाला है।
कोहरा छाए रहने का अनुमान
भारत मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26 और 27 दिसंबर को भयंकर कोहरा छा सकता है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22, 26 और 27 दिसंबर को कोहरा छाने के आसार हैं। वहीं, झारखंड में कल व परसों यानी 21 व 22 दिसंबर को और मध्य प्रदेश में कल 21 दिसंबर को सुबह तक कोहरा छाए (Weather Alert) रहने के आसार हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी आगामी दिनों में ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार यहां कोल्ड डे जैसी स्थिति बनती दिखाई दे रही है।
जानें दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
आज शनिवार सुबह से ही दिल्ली में घना कोहरा (Dense Fog in Delhi) देखने को मिला है। ऐसे में यहां दृश्यता भी काफी कम दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार कल 21 दिसंबर को भी राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी के कुछ क्षेत्रों में इस दौरान काफी ज्यादा कोहरा छाए रहने के आसार हैं।
जानें बिहार में कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी (IMD Weather Alert) के अनुसार आगामी 4 से 5 दिनों तक बिहार के कई क्षेत्रों में कोहरा छाया रह सकता है। ऐसे में यहां दृश्यता भी काफी कम रहने के आसार हैं। वहीं, आगामी दो-तीन दिनों में प्रदेश के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में कुछ खास बदलाव होने के आसार नहीं है।
जानें झारखंड में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग (IMD weather Alert) के अनुसार आगामी तीन दिनों तक झारखंड के 14 जिलों में काफी ज्यादा कोहरा और धुंध छाए रहने की आशंका है। विभाग ने 14 जिलों के लिए चेतावनी भी जारी की है। इन जिलों में रांची, गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, देवघर, गिरीडीह और जामताड़ा शामिल है। विभाग के अनुसार 22 दिसंबर तक झारखंड में ऐसे ही स्थिति बनी रह सकती है। वहीं, इस दौरान शीतलहर चलने के भी आसार विभाग ने जताए हैं।
जानें उत्तर-पश्चिमी भारत और पूर्वी भारत में किस ओर करवट लेगा मौसम
आईएमडी (IMD Weather Alert) के मुताबिक आगामी तीन दिनों में उत्तर-पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। विभाग का अनुमान है कि इन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। हालांकि इसके बाद चार दिनों में तापमान में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिलेगी।
इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कटौती होने के आसार हैं। वहीं, बात करें अगर पूर्वी भारत के मौसम (Weather in East India) की तो आगामी चार दिनों तक यहां के न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
जानें गुजरात में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग (IMD Weather Alert) के अनुसार आगामी दो दिनों में गुजरात के न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं। हालांकि इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कटौती हो सकती है। वहीं, उसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
