1121 Dhan Price Today : 16 अक्टूबर को भी 1121 धान 5100 रुपये के पार, 1509, 1718 में भी तेजी, चावल 150 रुपये महंगा
HR Breaking News (1121 Dhan Price Today) इन दिनों धान कटाई का सीजन चल रहा है और मंडियों में भी धान की आवक काफी ज्यादा बढ़ रही है। अबकी बार धान की कीमत में काफी ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है जिसकी वजह से किसानों के चेहरे पर रौनक छा गई है। हर रोज धान के भाव ऊपर की तरफ जाते ही नजर आ रहे हैं। आज 16 अक्टूबर को भी 1121 किस्म की धान का भाव 5100 रुपए प्रति क्विंटल के पार पहुंच गया है और 1509 तथा 1718 धान की कीमत में भी बीते कल के मुताबिक तेजी देखने को मिली है। धान की कीमत बढ़ने के साथ-साथ चावल भी डेढ़ सौ रुपए महंगा हो गया है। चलिए जान लेते हैं आज देश की प्रमुख मंडियों में धान का लेटेस्ट प्राइस क्या चल रहा है।
बाजार की ताजा स्थिति
बासमती धान के बाजार में इन दिनों मजबूती देखने को मिल रही है। 1121 धान के भाव 5188 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंचे गए हैं, जबकि 1718 धान का भाव 4700 रूपये प्रति क्विंटल तक बताया जा रहा है। देश की मुख्य मंडियों में 1509 धान के भाव 4290 से 4350 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास बने हुए हैं। बाजार में आ रहे धान की क्वालिटी और खरीदारों की मांग के अनुसार भाव में अंतर देखने को मिल रहा है। कुछ मंडियों में अच्छी क्वालिटी वाले धान को काफी अधिक दाम मिल रहा है और इसी वजह से किसान अपनी फसल बेचने से पहले बाजार में चल रहे भाव पर नजर डाले हुए हैं।
पंजाब मंडी अपडेट
| मंडी |
किस्म |
भाव/क्विंटल |
| अमृतसर |
1718 |
4600 |
| फतेहगढ़ चूड़ियां |
1718 |
4480 |
| अमृतसर |
1509 |
4200 |
| अन्य मंडियां |
1509 |
4,200–4,380 |
हरियाणा मंडी अपडेट
| मंडी |
किस्म |
भाव/क्विंटल |
| सोनीपत |
1121 |
5101 |
| रोहतक |
1509 |
4451 |
| समालखा |
1509 |
4351 |
| पलवल |
1509 |
4325 |
| फतेहाबाद |
1509 |
4270 |
उत्तर प्रदेश मंडी अपडेट (UP mandi me dhan ka bhav)
| मंडी |
किस्म |
भाव/क्विंटल |
| बुलंदशहर |
1509 |
4,261 |
| शाहजहांपुर |
1509 |
3850 |
| राया |
1509 |
3,740 |
| गदरपुर |
1509 |
3700 |
| इटावा |
1509 |
3325 |
चावल बाजार अपडेट
| चावल की किस्म |
भाव |
|---|---|
| 1121 बासमती |
₹10,150 के आसपास |
| 1121 स्टीम |
क्वालिटी के अनुसार भाव |
| 1718 बासमती |
मिलिंग और क्वालिटी के अनुसार भाव |
| 1509 बासमती |
नई फसल की आवक का असर |
| सेला चावल |
क्वालिटी के अनुसार भाव |