hrbreakingnews.com

17, 18, 19, 20, 21, 22 अक्टूबर को कब किस राज्य में होगी बारिश, जानें IMD का अलर्ट

Weather Updates : बीते कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई राज्यों में रुक-रुक कर मूसलधार बरसात हो रही है। अब इसी बीच मौसम विभाग (Weather Updates) ने आगामी 5 से 6 दिनों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में गिरावट से सुबह-शाम की हल्की गुलाबी ठंडक दस्तक दे सकती है। खबर में जानिए आईएमडी ने किन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
 
17, 18, 19, 20, 21, 22 अक्टूबर को कब किस राज्य में होगी बारिश, जानें IMD का अलर्ट

HR Breaking News (Weather Updates) देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने वाला है। आईएमडी ने 17, 18, 19, 20, 21, 22 अक्टूबर (17 October ka Mausam) तक तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। बीते दिनों भी कई राज्यों में झमाझम बारिश देखने को मिली है। ऐसे में आइए खबर  में जानते हैं कि भारतीय मौसम विभाग के नए अपडेट के मुताबिक कब किन राज्यों में बारिश के आसार है। 

आगामी 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम 


मौसम विभाग (mausam vibhag) का कहना है कि आगामी 24 घंटे में कई राज्य में मौसम में बदलाव देखने को मिलने वाला है। इस दौरान आंध्र प्रदेश में बिजली कड़कने के साथ ही भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। इसके साथ ही रॉयलसीम, कर्नाटक और केरल (heavy rain in kerala) में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि इस दौरान कर्नाटक के कुछ हिस्सों और तमिलनाडु में आंधी तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

 

18 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम 


18 अक्टूबर के मौसम (Weather for October 18) की बात करें तो इस दौरान आंध्र प्रदेश, रॉयलसीमा, कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में गिरावट से इन हिस्सों में हल्की ठंड महसूस की जा सकती है। वहीं तमिलनाडु में बिजली कड़कने के साथ ही बारिश (rain in Tamil Nadu) को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 

19 अक्टूबर को मौसम का मिजाज


19 अक्टूबर को सिर्फ कुछ ही राज्य में बारिश (Rain Alert in Uttar Bharat) के आसार जताए गए हैं। इस दौरान ज्यादातर सभी राज्य में मौसम एकदम साफ रहने वाला है। IMD ने तमिलनाडु में रूक-रूक कर बारिश (rain in tamilnadu) के आसार जताए हैं। वहीं, कर्नाटक के कुछ हिस्सों में और केरल में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। 

20 अक्टूबर को इन तीन राज्यों में होगी बारिश 


20 अक्टूबर को सिर्फ तीन ही राज्यों में मौसम बिगड़ा रहने वाला है। जिनमें तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल का नाम शामिल है। तमिलनाडु में बारिश को लेकर ऑरेंज (Orange alert for rain in Tamil Nadu) और कर्नाटक और केरल में काले बादलों की आवाजाही के साथ ही बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 

21 व 22 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम 


21 अक्टूबर को तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में मौसम (kal ka mausam kaisa rhega) का मिजाज बिगड़ा रहने वाला है। ज्यादातर सभी राज्यों में मौसम सामान्य रहने वाला है। 22 अक्टूबर को भी इन्हीं तीन राज्यों में बिजली कड़कने के साथ ही भारी- बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।