राजस्थान, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर के 15 जिलों में 180 मिनट में 15MM बारिश का अलर्ट
Rain Alert : मौसम विभाग की और से देश के 3 राज्यों के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार राजस्थान, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर के 15 जिलों में 180 मिनट के अंदर 15 एमएम बारिश का अलर्ट जारी किया है। चलिए जानते हैं कहां और किन इलाकों में होगी बारिश इसके बारे में विस्तार से।
HR Breaking News (Rain Alert) : राजस्थान,उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के 15 जिलों में अगले 180 मिनट के दौरान बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के अनुसार इन राज्यों के जिलों में कुछ स्थान पर 15 एमएम तक बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और कुछ इलाकों में मौसम के अचानक बदलने की भी संभावना है। इसके लिए स्थानीय लोगों को मौसम अपडेट पर नजर रखना जरूरी विभाग की और से मौसम साफ होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
राजस्थान के इन तीन जिलों में भारी बारिश (Rajasthan me barish)
मौसम विभाग (today rain alert) के जारी आंकड़ों के अनुसार अगले 180 मिनट में राजस्थान के 3 जिलों में भारी बारिश होने की आशंका जताई है। इनमें (today Rajasthan weather) बीकानेर, जयपुर, टोंक जिला शामिल है। इनमें भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बाकी जिलों में भी मौसम के बदलने की संभावना बन सकती है।
उत्तराखंड के 4 जिलों में होगी भारी बारिश (Uttarakhand me barish)
आईएमडी की ओर से उत्तराखंड के 4 जिलों में अगली 180 मिनट के दौरान भारी बारिश बताई गई है। उत्तराखंड के इन चार जिलों में (today Uttarakhand weather) उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली इन चार जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान भूस्खलन जैसी भी स्थिति बन सकती है। खराब वेदर के चलते लोगों को सावधानी बरतने की सलाह विभाग की ओर से लगातार जारी की जा रही है।
जम्मू कश्मीर के इन जिलों में बारिश (Jammu and Kashmir weather)
जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir rain alert) के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि अगले 180 मिनट में यहां के मौसम के लिहाज से बेहद अहम है। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा डोडा, शोपियां,उधमपुर,अनंतनाग, रामबाण, किश्तवाड़ इन आठ जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान या भारी वर्षा के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है।