hrbreakingnews.com

Toyota innova फ्लेक्स फ्यूल में अक्टूबर में होगी लॉन्च, 100 प्रतिशत एथनोल पर चलेगी

Toyota innova : पिछले कई दिनों से चर्चा का विषय बना ईंधन फ्यूल को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। हाल ही में केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकारी ने 100 प्रतिशत एथनोल पर चलने वाली कार की लॉन्चिंग को लेकर बड़ी अपडेट दी है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से। 
 
Toyota innova फ्लेक्स फ्यूल में अक्टूबर में होगी लॉन्च, 100 प्रतिशत एथनोल पर चलेगी

HR Breaking News (Toyota innova) : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देश मे  एथनोल को बढ़ावा देने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में 100 प्रतिशत इथेनॉल से चलने वाले वाहनों से ईंधन पर होने वाला खर्च काफी कम किया जा सकता है। गडकरी के मुताबिक 100 प्रतिशत इथेनॉल से चलने वाले इस्तेमाल करने पर ईंधन की लागत करीब 25 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल के बराबर रह सकती है।

अक्टूबर में होगी कार लॉन्च

राजधानी में आयोजित कार्यक्रम (Toyota Innova Flex Fuel) के दौरान गडकरी (Union Road and Transport Minister Nitin Gadkari) ने बताया कि Toyota की 100 प्रतिशत एथेनॉल वाली इनोवा को अक्टूबर में लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए पेट्रोल की जरूरत नहीं होगी। गडकारी की और से ये बात राजधानी दिल्ली (delhi news) में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही गई। 

60 प्रतिशत बिजली पैदा करने का दावा 

उन्होंने कहा कि यह फ्लेक्स फ्यूल केवल एथेनॉल (ethanol ko lekr update) पर चलने तक सीमित नहीं रहेगा। बल्कि इससे बिजली भी तैयार होगी। उन्होंने दावा किया कि यह एथेनॉल कार चलाते समय करीब 60 प्रतिशत बिजली खुद पैदा करने में सक्षम होगी। इससे इसकी कुल रनिंग लागत काफी कम होने की उम्मीद और यह करीब 25 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल के बराबर बैठ सकेगी। 

एथेनॉल पर उठ रहे सवालों के बीच सामने आया यह बयान 

गडकरी का  यह बयान ऐसे समय आया है जब ई20 नीति (e20 policy) यानी 20 प्रतिशत तक एथेनॉल में स्थित पेट्रोल को लेकर वाहन मालिकों के बीच काफी चर्चा चली हुई है। कई लोग माइलेज, इंजन की क्षमता और लंबे समय में वाहन के रखरखाव को लेकर सवाल उठा रहे हें। वहीं गडकारी ने कहा कि सरकार को वाहन कंपनियों, ऑटोमोबाइल संगठनों, उपभोक्ताओं की ओर से इंजन खराब होने या माइलेज में बड़ी गिरावट की कोई शिकायत नहीं मिली है। 

इससे पहले मारूति सुजुकी कर चुकी है पेश

 टोयोटा से पहले मारुति सुजुकी भी देश में फ्लेक्स फ्यूल वाहन (flex fuel vehicles) पेश कर चुकी है। सरकार वैक्लिपक ईंधन को बढ़ावा देकर देश की कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करना चाहती है।