{"vars":{"id": "93802:4123"}}

1718 Dhan Price : 1718 बासमती धान के दाम 5000 पहुंचे, जानें मंडियों में क्या रही कीमत 

 

1718 Dhan Price : मंडी में बासमती धान की ऊबरती किस्म 1718 का इस बाद जलवा दिखाई दे रहा है। 1718 धान की कीमत 5000 रुपये प्रति क्विंटल तक जा चुकी है। इतना ही नहीं, 1718 धान के चावल की कीमत व मांग भी लगातार बढ़ रही है। धान के बाजार में बासमती की कई किस्मों में से 1718 भी लोकप्रिय हो रही है। इसके धान 1401, 1121 व 1509 के बीच में चल रहे हैं। वहीं, इसके चावल की कीमत भी दस हजार के पास पहुंच चुकी है। 


मंडियों में हाथ से कटी 1718 धान का भाव 

मंडी नाम भाव
पिल्लू खेड़ा मंडी में 1718 बासमती धान की कीमत 5016 रुपये प्रति क्विंटल
मतलोडा मंडी में 1718 बासमती धान की कीमत 4986 रुपये प्रति क्विंटल
गोहाना मंडी में 1718 बासमती धान की कीमत 4985 रुपये प्रति क्विंटल
रोहतक मंडी में 1718 बासमती धान की कीमत 4981 रुपये प्रति क्विंटल
जींद मंडी में 1718 बासमती धान की कीमत 4940 रुपये प्रति क्विंटल

 

मंडियों में कंबाइन से कटी 1718 धान का भाव 

मंडी नाम भाव
तरनतारन मंडी में 1718 बासमती धान की कीमत 4970 रुपये प्रति क्विंटल
कोटकपूरा मंडी में 1718 बासमती धान की कीमत 4670 रुपये प्रति क्विंटल
अमृतसर मंडी में 1718 बासमती धान की कीमत 4800 रुपये प्रति क्विंटल


     

बाजार में बनी हुई है मजबूत मांग
मंडियों में 1718 धान की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है। 1718 किस्म के बासमती चावल की कीमत फिलहाल स्थिर हो चुकी है। इसमें टूट होने के बहुत कम चांस दिख रहे हैं। ऐसे में आगे भी 1718 वैरायटी की धान में आगे भी मांग बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। मांग में मजबूती रहती है तो निश्चित तौर पर इस धान का बाजार 5000 से 200 से 300 रुपये प्रति क्विंटल तक और बढ़ सकता है। हालांकि, कीमत 1121 किस्म से नीचे ही रह सकती हैं।


1718 धान की कीमतों से जुड़े कुछ सवाल FAQs
1718 धान की औसत कीमत क्या चल रही है? 

1718 धान की औसत कीमत 4900 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच टॉप क्वालिटी की चल रही है। वहीं, नॉरलम क्वालिटी 4600 से 4900 के बीच बनी हुई है। 


1718 धान की कीमत कंबाइन से कटी की कीमत क्या है?
1718 धान की कंबाइन से कटी फसल की कीमत 4700 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास बनी हुई है। 

1718 धान की कीमत हाथ से कटी फसल की कीमत क्या है?
1718 धान की कीमत हाथ से कटी फसल की कीमत 4900 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर चल रही है। 

1718 बासमती चावल की कीमत क्या है? 
1718 बासमती चावल की किस्म 9800 रुपये प्रति क्विंटल चल रही है। 

1718 की कीमत आगे क्या रहेंगी? 
1718 किस्म के चावल की कीमत स्थिर हो चुकी है। ऐसे में मांग मजबूत बनी हुई है और कीमत हल्की बढ़ सकती है। हालांकि, रिस्क फैक्टर अंतरराष्ट्रीय अनिश्चित्ता के कारण रहेगा।