25, 26, 27, 28, 29 और 30 अक्टूबर 2026 को येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट, देखें पूरी लिस्ट कहां होगी बारिश
30 October 2026 Tak ka Mausam - नवंबर का महीना शुरू होने वाला है और देश के ज्यादातर राज्यों में सर्दियां शुरू हो गई हैं। लेकिन कुछ राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 30 अक्टूबर 2026 तक देश के अलग-अलग राज्यों में मेघ गर्जन बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश देखने को मिलेगी। चलिए नीचे खबर में जानते हैं किस राज्य में कब बारिश होगी।
HR Beaking News - देशभर में पिछले कुछ दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। गर्मी का सीजन लगभग खत्म हो चुका है और ठंड का एहसास होने लगा है। बीते दिनों कई जगहों पर हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में गिरावट आई है जिसके चलते अब सुबह-शाम और दोपहर में भी ठंड महसूस हो रही है। इस बीच मौसम विभाग (IMD Weather) ने देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश को लेकर नया अलर्ट जारी किया है।
25 अक्टूबर 2026 को कहां होगी बारिश -
मौसम विभाग ने 25 अक्टूबर 2026 (25 October ka Mausam) को पूर्वी मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और कर्नाटक में येलो अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में तेज रफ्तार हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां गरज चमक आंधी तूफान के साथ भीषण बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।
इसके अलावा मौसम विभाग (Mausam Update) ने जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, कच्छ, सौराष्ट्र, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा को ग्रीन जोन में रखा है। इन राज्यों में अति भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन हल्के बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।
26 अक्टूबर का मौसम -
26 अक्टूबर 2026 को (26 October ka Mausam) कर्नाटक, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं तमिलनाडु और पुडुचेरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा केरल को रेड जोन में रखा गया है। यहां तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा देश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश हो सकती है।
27 अक्टूबर का मौसम -
आईएमडी ने 27 अक्टूबर 2026 (27 October ka Mausam) को छत्तीसगढ़, पूरे कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां गरज -चमक और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश होगी। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है। यहां पर लगभग सभी जगह पर बहुत तेज बरसात होने का अनुमान है। इसके अलावा उड़ीसा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां माध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा देश के अन्य हिस्सों में हल्के बादल नजर आएंगे।
28 अक्टूबर का मौसम -
28 अक्टूबर (28 October ka Mausam) को देश के कई हिस्सों में जमकर बादल बरसेंगे। मौसम विभाग ने बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, रायलसीमा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में येलो अलर्ट जारी किया है। इन सभी राज्यों में मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्य बरसात होगी, जबकि कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। वहीं उड़ीसा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को रेड जॉन में रखा गया है। इन तीनों राज्यों में आंधी तूफान के साथ बहुत भारी बरसात देखने को मिलेगी। कई इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है। इसके अलावा देश के अन्य राज्यों में मौसम साफ बना रहेगा।
29 अक्टूबर का मौसम -
29 अक्टूबर (29 October ka Mausam) को देश के आगे से ज्यादा राज्यों में बरसात होने का अनुमान है। आईएमडी ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना, विदर्भ, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बादल बरसेंगे। इन सभी राज्यों में मौसम विभाग में येलो अलर्ट जारी किया है और तेज बारिश के चलते लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
30 अक्टूबर का मौसम -
30 अक्टूबर 2026 को (30 October ka Mausam) पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, मेघ गर्जन के साथ भारी बरसात होगी। इन सभी राज्यों में आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा देश के अन्य राज्यों में हल्के बादल नजर आ सकते हैं और कुछ जगहों पर बारिश होने का अनुमान है।
