chana mandi rate : लगातार तीसरे दिन चने में गिरावट, जानें ताजा मंडी भाव

chana mandi rate :  चने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। पिछले कई दिनों से बाजारों में चने के रेट गिरते ही जा रहे हैं। बाजारों में कम मांग के कारण रेट गिरे हैं। इससे किसानों को तगड़ा झटका लगा है। कुछ ही महीनों में चने की नई फसल तैयार होने वाली है और गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच बाजार जानकारों ने बताया है कि आने वाले दिनों में रेट कहां तक जा सकते हैं। 

 

HR Breaking News - (chana mandi bhav)। चना उत्पादक किसानों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, हाल ही में देश की ज्यादातर मंडियों में चना सस्ता हुआ है। पिछले कई दिनों से उतार चढ़ाव का दौर जारी है। इस समय बाजारों में चने की आवक काफी कम है लेकिन इसके बावजूद रेट गिरते जा रहे हैं 

हालांकि, रबी सीजन 2025 चना किसानों ने स्टॉक किया हुआ है, लेकिन किसान चने की बिक्री नहीं कर रहे हैं। वे रेट बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। इन किसानों की संख्या काफी कम है। 


क्या और सस्ता होगा चना? 


रबी सीजन 2026 में चने की फसल अभी तैयार नहीं हुई है। मार्च की शुरुआत में यह बाजारों तक पहुंचने लगेगा। अप्रैल तक मंडियों में चना भारी (chana taja mandi bhav)  मात्रा में उपलब्ध रहेगा। एक्सपर्ट का कहना है कि मार्च और अप्रैल के बीच चने की कीमतों में हल्की गिरावट आ सकती है, लेकिन किसानों को चने का सरकारी रेट मिलेगा। 


चने के MSP में बढ़ौतरी -  


रबी सीजन 2026 के लिए भारत सरकार ने चने का न्यूनतम समर्थन मूल्य (chana MSP Hike) 5,875 रुपए क्विंटल निर्धारित किया है। पिछले साल की तुलना में चने की MSP में 225 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इससे किसानों को उनकी फसल का अच्छा दाम मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आईए जानते हैं देश की प्रमुख मंडियों में आज 25 फरवरी चने का लेटेस्ट रेट -

दिल्ली (Delhi Mandi Bhav)
राजस्थान जयपुर लाइन भाव 5625 से 5650 
MP लाइन भाव 5575 से 5600 


राजकोट मंडी
चना भाव 5000 से 6100 मंदी 100


कोलकाता मंडी
चना ऑस्ट्रेलिया नया भाव 5700

सोलापुर मंडी 
चना मिल क्वालिटी भाव 5300 से 5400
चना अन्नागिरी भाव 5300 से 5500

दाहोद मंडी 
चना भाव ₹ 5300 से 5475

गोंडल मंडी 
चना नया भाव  5200 से 5300

जूनागढ़ मंडी 
चना भाव ₹ 5000 से 5350

इंदौर मंडी
काबुली चना मीडियम भाव 7050 से 8000
काबुली चना एवरेज भाव 8000 से 8500
काबुली चना मौसमी नया भाव 5800 से 6800
काबुली चना विशाल भाव 5100 से 5400 तेजी 50

जयपुर बिल्टी (JAIPUR BILTY), राजस्थान
चना नया भाव 5425

चरखी दादरी मंडी, हरियाणा 
चना सीड भाव 5500

देवास (DEWAS) मंडी
काबुली चना भाव 7500 से 8500

सादुलपुर मंडी 
चना भाव 5450

नागपुर मंडी
चना भाव 5500 से 5550

सिवानी मंडी
चना भाव 5500 

जोधपुर मंडी
चना भाव 4600 से 5100

अशोकनगर मंडी
चना भाव 5150 से 5250