home page

IMD Weather Alert : कब होगी दिल्ली एनसीआर में बारिश, जानें मौसम विभाग का अलर्ट

IMD Weather Update : दिल्ली और एनसीआर में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों से यहां के मौसम में उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में वर्तमान में जो मौसमी परिवर्तन हो रहा है, उसके चलते बीमार होने का खतरा भी बढ़ रहा है। दोपहर के समय जहां तेज धूप के चलते गर्मी का एहसास हो रहा है। वहीं, रात और सुबह के समय लोगों को ठंड का एहसास भी हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट में बताया गया है कि आज राजधानी दिल्ली, एनसीआर में मौसम कैसा रहने वाला है।

 | 
IMD Weather Alert : कब होगी दिल्ली एनसीआर में बारिश, जानें मौसम विभाग का अलर्ट

HR Breaking News (weather alert) मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार आज दिल्ली और एनसीआर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। वहीं, इस दौरान एक्यूआई काफी खराब श्रेणी में रहने की आशंका है।
 
राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो आज यहां सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। वहीं, दिन में यहां तेज धूप निकलने के आसार हैं। अगर बात बारिश की करें तो आगामी समय में बारिश होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। इसके अलावा हवा में नमी के चलते रात में हल्की धुंध भी छा सकती है, जिससे दृश्यता पर कुछ असर पड़ सकता है।

 


दिल्ली में कैसा है मौसम का हाल 
 

दिल्ली के मौसम की बात करें तो आज नॉर्थ दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। वहीं, रात के समय धुंध भी छा सकती है। इसी के साथ नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में भी दिन भर धूप निकली रहेगी। वहीं, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां भी आसमान साफ रहेगा और यहां भी रात में धुंध होने के आसार हैं। वेस्ट दिल्ली और साउथ दिल्ली में भी मौसम के कुछ ऐसे ही मिजाज देखने को मिल सकते हैं। 
नई दिल्ली में भी आज मौसम साफ रहेगा। साथ ही साउथ ईस्ट दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली और ईस्ट दिल्ली में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और रात में धुंध का असर देखने को मिल सकता है।
 

जानें दिल्ली और एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम 
दिल्ली, एनसीआर के मौसम की बात करें तो आज 25 फरवरी को नोएडा और गाजियाबाद में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और रात के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। वहीं, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे एनसीआर के शहरों में भी आज मौसम शुष्क रहेगा और रात में धुंध छा सकती है। 
अगले महीने बदलेगा मौसम 
मौसम विभाग के वेदर अपडेट के अनुसार 1 मार्च के बाद दिल्ली के मौसम में शायद बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि विभाग की ओर से 1 मार्च तक किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार 26 फरवरी से 1 मार्च तक दिल्ली व एनसीआर के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ बना रह सकता है। वहीं, 26 फरवरी से रात में व अल सुबह धुंध भी देखने को मिल सकती है। ऐसे में आगामी 5 दिनों के लिए मौसम विभाग की ओर से दिल्ली के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है।