हरियाणा में ठंड हुई गायब, तापमान में बढ़ोतरी, जानिए फसलों पर क्या पड़ेगा असर

हरियाणा में किसानों ने अब सरसों की कटाई शुरू कर दी है। जिन किसानों ने सरसों की फसल अगेती की हुई है वहां पर कटाई तेज हो गई है। इसके अलावा 10 दिनों के अंदर सभी जगह कटाई शुरू हो जाएगी।
 

HR Breaking News, हरियाणा में गर्मी की शुरूआत शुरू हो गई। ग्रीष्मकालीन में पहली बार तापमान 30 डिग्री को पार किया है। ऐसे में न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही अब लोगों ने पंखे भी आन कर लिए है। इस महीने का जिक्र करे तो 10 दिनों के अंदर सात डिग्री तापमान बढ़ चुका है।

 

लोकल साइक्लोनिक सिस्टम का असर होने के कारण बीच में बादलवाई के साथ तापमान बढ़ रहा है। बादलों के रहने से किसानों को फसलों की चिंता सता रही है। लेकिन बरसात के आसार नहीं है। पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान बढ़ रहा है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विशेषज्ञों की माने तो आगामी कुछ दिनों में तापमान 35 डिग्री को पार कर जाएगा। अगर ऐसे ही तापमान बढ़ता रहा तो समय से पूर्व फसलें आ जाएगी।


अगर ऐसा ही तापमान बढ़ेगा तो फसलों पर पड़ेगा असर

तापमान बढ़ने के साथ ही अब दोपहर के समय बाजरों में रौनक भी कम नजर आ रही है। सुबह व शाम को बाजार गुलजार नजर अवश्य आ रहे है। लोगों की माने तो इस बार अभी तक होली का पर्व भी नहीं आया है और गर्मी इतनी अधिक बढ़ गई है। सुबह व शाम के समय पार्कों में लोगों की संख्या भी अधिक नजर आ रही है। पहले दिन के समय पार्कों में चहल-पहल रहती थी।


सरसों की कटाई की शुरू

किसानों ने अब सरसों की कटाई शुरू कर दी है। जिन किसानों ने सरसों की फसल अगेती की हुई है वहां पर कटाई तेज हो गई है। इसके अलावा 10 दिनों के अंदर सभी जगह कटाई शुरू हो जाएगी। वहीं गेहूं की फसलों में किसानों ने सिंचाई भी तेज कर दी है। इस बार मौसम परिवर्तनशील रहने के कारण किसानों को कम ही सिंचाई करनी पड़ी है। गांव धांगड़ के किसान रामनिवास, विजय सिंह व पालाराम ने बताया कि इस बार उन्होंने गेहूं की फसल में केवल तीन सिंचाई की है।

पहले इस समय तक पांच से छह सिंचाई करनी पड़ती थी। इस बार पिछले कई सालों के बाद बरसात भी हुई है। वहीं लगातार तापमान बढ़ने के कारण किसानों को गेहूं की फसल में तेला आदि होने का डर भी सता रहा है। यहीं कारण है कि किसान अब लगातार खेतों की निगरानी कर रहे है। वहीं कृषि अधिकारियों ने भी एडवाइजरी जारी की है कि किसान फसलों का निरीक्षण करते रहे।


एसडीओ के अनुसार

पिछले दो तीन दिनों से लगातार तापमान बढ़ रहा है। यह तापमान अब बढ़ेगा। ऐसे में किसान गेहूं की फसलों में सिंचाई करनी शुरू कर दी। अगर अब सिंचाई नहीं करेंगे तो उत्पादन पर इसका असर देखने को मिलेगा। वहीं जिले में सरसों की कटाई भी शुरू हो गई है।

डा. भीम सिंह, एसडीओ फतेहाबाद।