Haryana Weather News: अगले दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील, जानिए तापमान पर क्या होगा असर
 

मौसम परिवर्तन को लेकर आईएमडी की ओर से ताजा अपडेट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के पुर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिन तक मौसम परिवर्तनशील रहता दिखाई देने वाला है। आइए जानते है क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान
 
 

 HR Breaking News, डिजिटल डेस्क नई दिल्ली, हरियाणा में इस सीजन में वर्षा ने किसानों को बुरी तरह से प्रभावित किया है। कई क्षेत्र तो ऐसे हैं जहां पर अभी भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। यहां तक कि लोगों के घरों में भी पानी घुस चुका है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि हरियाणा में एक अक्टूबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

मगर वातावरण में नमी की उपलब्धता होने तथा सूर्य की चमक बढ़ने से तापमान में बढ़ोतरी होने से बीच बीच में कुछ एक स्थानों पर आंशिक बादलवाई तथा  गरजचमक भी संभावित है। इस दौरान राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी तथा रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।


दीवार के साथ सीढी लगाकर वकील के फार्म हाऊस में घुसे चोर, चोरी के साथ तोड़फोड़ भी हुई
रोहतक में अधिवक्ता के फार्म हाऊस से लाखों रुपये सामान चोरी, दीवार के साथ सीढ़ी लगा घुसे चोर


यह भी पढ़ें
इस मानसून सीजन में आठ प्रतिशत हुई वर्षा

वर्षा के आंकड़ों पर गौर करें तो दक्षिण पश्चिम मानसून ने इस बार 30 जून को प्रदेश में प्रवेश किया था। तब से लेकर मंगलवार तक  हरियाणा में 465.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है जो सामान्य वर्षा (429.3 मिलीमीटर) से आठ प्रतिशत अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के वर्षा के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा के 15 जिलों में सामान्य या सामान्य से ज्यादा वर्षा हुई है मगर सात जिलों में  सामान्य से कम वर्षा दर्ज हुई है। सब से कम वर्षा वाले जिले अम्बाला में 42 प्रतिशत कम, फरीदाबाद में 33 प्रतिशत कम, यमुनानगर में 29 प्रतिशत कम, भिवानी में 14 प्रतिशत कम, सोनीपत में 12 प्रतिशत कम, पंचकुला में 11 प्रतिशत कम, रेवाड़ी में 7 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है।
अगले चार से पांच दिनों में मानसून की वापसी की संभावना

मानसून की वापिसी की परिस्थितियां हरियाणा से अगले चार-पांच दिनों में बनने की संभावना बन रही है। इस दौरान राज्य में पश्चिमी खुश्क हवाएं चलने तथा वातावरण में नमी में कमी आने की संभावना बन रही है।