home page

Kab Rukegi Barish: अभी ओर बारिश झेलने को लेकर हो जाएं तैयार, जानिए IMD का ताजा अपडेट

Barish Kab Rukegi:  पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने सबको परेशान कर दिया है। आईएमडी की ओर से जारी ताजा अपडेट के चलते अभी ओर बारिश झेलने को लेकर आपको तैयार हो जाना चाहिए। आइए नीचे खबर में जानते है आखिर कब तक होगी बारिश (kitne din hogi barish)
 
 | 

HR Breaking News, डिजिटल डेस्क नई दिल्ली,  दो दिन पहले जहां दिल्ली में सितंबर की वर्षा 46 प्रतिशत कम चल रही थी वहीं अब लगातार बरसात से अब यह 16 प्रतिशत अधिक हो गई है। पालम व लोधी रोड में भी क्रमश: 32 और 16 प्रतिशत ज्यादा वर्षा हो गई है। अभी सितंबर का एक सप्ताह बचा हुआ है, जिसमें दो तीन और बरसने के आसार हैं। यानी न केवल माह की बरसात कोई नया रिकार्ड बना सकती है बल्कि पूरे मानसून सीजन की बरसात में रह गई कमी भी पूरा कर सकती है।


बृहस्पतिवार की तरह शुक्रवार को भी दिन भर बरसात होती रही। कभी हल्की तो कभी तेज। सूरज के दर्शन लगातार दूसरे दिन भी नहीं हुए। लगातार वर्षा के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.6 रहा जो सामान्य से सात डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 95 से 100 प्रतिशत तक रहा।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में हो रही इस वर्षा का प्रमुख कारण दो वेदर सिस्टम का मिलना है। एक तरफ जहां उत्तरी हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ मौजूद सक्रिय है तो वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश में हवा का कम दबाव होने के चलते यह वर्षा हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार सर्वाधिक बरसात पालम और आयानगर में हुई है।मालूम हो कि मौसम विभाग ने दिल्ली में लगातार पांच दिनों तक वर्षा होने की संभावना जताई थी।


दो दिन बीत चुके हैं। तीन दिन शेष है। शनिवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। मध्यम स्तर की बरसात होगी और कहीं कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री जबकि न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वह इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही अपनी यात्रा करें। इसके बाद रविवार और सोमवार को भी हल्की से मध्यम स्तर की बरसात होने का पूर्वानुमान है। इन दोनों दिनों के लिए ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है।


कहां और कितनी हुई बरसात

बृहस्पतिवार सुबह 8.30 से शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक शुक्रवार सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तकसफदरजंग 72.0 मिमी 8.0 मिमीपालम 102.0 मिमी 30.3 मिमीलोधी रोड 71.4 मिमी 6.4 मिमीरिज 41.4 मिमी 15.2 मिमीआयानगर 106.2 मिमी 20.4 मिमीपूसा 51.0 मिमी 7.0 मिमीजाफरपुर 19.5 मिमी 1.0 मिमीनजफगढ़ 30.0 मिमी 15.0 मिमीमयूर विहार 75.0 मिमी 3.5 मिमीस्पोर्टस काम्प्लेक्स 43.0 मिमी 12.0 मिमी


यह भी जानिए

पालम में 24 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा 102 मिमी बरसात हुई।
पालम में सबसे ज्यादा 44 मिमी वर्षा बृहस्पतिवार पूर्वाहन 11.30 से दोपहर 2.30 बजे के बीच हुई।
सफदरजंग में सबसे ज्यादा 22.4 मिमी बरसात शुक्रवार को तड़के 2.30 से 5.30 के बीच हुई।


लोधी रोड पर सबसे ज्यादा 44.0 मिमी वर्षा बृहस्पतिवार शाम 5.30 बजे से शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक हुई।
आया नगर में सबसे ज्यादा 60.4 मिमी बरसात बृहस्पतिवार शाम 5.30 बजे से शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक हुई। यहां 24 घंटे में 106.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
रिज क्षेत्र में सबसे ज्यादा 24.6 मिमी बरसात बृहस्पतिवार शाम 5.30 बजे से शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक हुई।