Haryana Weather Update होली में सताएगी गर्मी, 31 से पार पहुंचा तापमान

Haryana Mosam Updateहरियाणा में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। तापमान 31.0 डिग्री के पार पहुंच गया है। देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है। सामान्य से अधिक पहुंचा अधिकतम व न्यूनतम तापमान आने वाले 24 घंटे में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना।
 
 

HR Breaking News, करनाल, दिन व रात के तापमान में उछाल से अब मौसम अब शुष्क होता जा रहा है। यानि हवा में नमी की मात्रा में कमी देखने को मिली है। सुबह के समय नमी की मात्रा 100 फीसदी है, जो शाम तक घटकर 55 फीसदी के आसपास रह जाती है। हवा की गति में मामूली सुधार हुआ है जो 2.5 किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत रफ्तार से चली है। अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, वहीं न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

 

यह भी जानिए


मौसम विभाग के मुताबिक देश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी के दस्तक देने के साथ ही प्रचंड स्थिति देखी जा रही है। हालांकि हरियाणा, पंजाब व दिल्ली में औसत तापमान से 2.0 से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है। हालांकि इस स्थिति में और इजाफे से इनकार नहीं किया जा सकता। होली तक तापमान में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है।उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में भी अत्यधिक उच्च तापमान देखा जा रहा है, दिल्ली में सीज़न का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि जहां तक बारिश की बात है तो अगले कुछ दिनों तक लगभग पूरे देश में बारिश के आसार नहीं हैं।


तापमान वृद्धि से फसल समय पर पकेंगी

इस समय यदि तापमान सामान्य से अधिक भी रहता है तो इसका गेहूं की फसल पर ज्यादा प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। गेहूं की फसल समय पर पककर तैयार होगी। अगेती फसल ने तो रंग बदलना शुरू कर दिया है। फसल पर सुनहरा रंग देखने को मिल रहा है। हालांकि पिछेती गेहूं की फसल भी मार्च माह में सुनहरे रंग में तब्दील हो जाएगी।

यह भी जानिए

देशभर में यह बना हुआ है मौसमी सिस्टम


केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और उससे सटे दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बांग्लादेश और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है।