Haryana Weather Update हरियाणा में गर्म होने लगा मौसम, पश्चिमि विक्षोभ भी हुआ सक्रिय, जाने क्या होगा असर

IMD Weather Update हरियाणा में मौसम अब गर्म होने लगा है। तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मार्च माह में ही लोगों के पसीने छूटने शुरू हो गए हैं। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में साफ रहेगा मौसम।
 

HR Breaking News, हिसार, मौसम गर्म होने की सूचना मार्च माह के दूसरे पखवाड़े में लगाई जा रही थी। लेकिन पहले पखवाड़े में ही तापमान तेजी से बढ़ना शुरू हो गया है। दिन में गर्मी महसूस हो रही है। दिन का तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। तेजी से 30.0 डिग्री सेल्सियस की ओर अग्रसर है। मौसम विभाग ने भी मौसम में बदलाव की कोई संभावना नहीं जताई है।

 

मौसम की ताजा जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमें गूगल न्यूज पर फॉलों करें

https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPHUpAswtN-8Aw?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

यह भी जानिए

अब हरियाणा में पशुओं का 100 रूपए में करवा सकते है बीमा, मिलेगा 80 हजार तक क्लेम

ऐसे में संभव है कि आने वाले समय में तापमान में ओर वृद्धि देखने को मिल सकती है। यानि अब गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। मार्च में ही लोगों के पसीने छूटेंगे। संभावना जताई जा रही है कि इस महीने में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस के पार हो सकता है।


तेजी से बढ़ता तापमान ठीक नहीं

कृषि एवं कल्याण विभाग के पूर्व तकनीकी अधिकारी डा. एसपी तोमर ने कहा कि मार्च माह में अचानक तेजी से बढ़ता तापमान ठीक नहीं है। पहले पखवाड़े में तापमान 30.0 डिग्री से नीचे बना रहना चाहिए। उम्मीद भी यही की जा रही है, लेकिन दो दिन से तापमान में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है,

जिस कारण 15 मार्च से पहले ही तापमान 30.0 डिग्री के पार जा सकता है। हालांकि गेहूं की फसल की दृष्टी से मार्च के दूसरे पखवाड़े में वृद्धि होनी चाहिए, इससे फसल धीरे-धीरे पककर तैयार होगी, और फसल उत्पादन भी अच्छा होगा। अचानक घटता व बढ़ता तापमान फसलों पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।

यह भी जानिए

हरियाणा में 21 मार्च से होगी सरसों की सरकारी खरीद, गेहूं, चना एवं जौ के लिए भी निर्देश हुए जारी


देशभर में कैसा बना मौसमी सिस्टम

मौसम विभाग के मुताबिक इस समय पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है। यह आज रात तक जम्मू कश्मीर पहुंच जाएगा। प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण राजस्थान और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है। एक टर्फ रेखा दक्षिण मध्य महाराष्ट्र से गुजरात होते हुए दक्षिण राजस्थान पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र तक फैली हुई है। दक्षिण बांग्लादेश के ऊपर सर्कुलेशन देखा जा सकता है।