DAP की किल्लत होगी दूर, 15 दिन में 23 हजार मीट्रिक टन खाद होगा सप्लाई
DAP - खरीफ का सीजन खत्म हो गया है और अब रबी सीजन की बिजाई शुरू होगी। ऐसे में खेतों में डालने के लिए किसानों को सबसे ज्यादा DAP की जरूरत होती है। प्रदेश में DAP की कमी के चलते किसानों की चिंता बढ़ी हुई है, लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। 15 दिन के अंदर 23,000 मेट्रिक टन डीएपी खाद की सप्लाई हो जाएगी। इसके बाद डीएपी खाद की किल्लत खत्म होगी और किसानों को आसानी से खाद मिल जाएगी। चलिए खबर में जानते हैं -
HR Breaking News - प्रदेश में डीएपी खाद की कमी के चलते किसानों की चिंता बढ़ी हुई थी, लेकिन अब यह समस्या दूर हो गई है। दरअसल गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर इंडियन पोटाश लिमिटेड का डीएपी से लदकर जहाज पहुंच गया है। यहां से अगले 15 दिन के अंदर प्रदेश के विभिन्न जिलों में करीब 23,000 मेट्रिक टन डीएपी (DAP rate) खाद की सप्लाई होगी।
4 अक्टूबर को राज्य के अलग अलग जिलों में पहुंची खाद की रैक - (DAP)
खाद की रैक (compost rack) 4 अक्टूबर से राज्य के अलग-अलग रेल हेडों पर पहुंचे जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार आइपीएल की तरफ से झज्जर के लिए 2600 मैट्रिक टन DAP लेकर मालगाड़ी गुरुवार रात मुंद्रा बंदरगाह से रवाना कर दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, यह रैक रविवार को झज्जर पहुंचेगी। वहीं शनिवार को खाद का जिला वार आवंटन जारी किया जाएगा।
इन जिलों में पहुंचेगी DAP खाद -
IPL के अलावा इफको की डीएपी (DAP fertilizer) की आपूर्ति भी प्रदेश में जारी है जिससे किसानों को बुवाई के सीजन में पर्याप्त खाद मिल रही है। झज्जर पहुंचने वाली डीएपी की यह खेप सिर्फ स्थानीय क्षेत्र के लिए नहीं होगी, बल्कि झज्जर के अलावा गुरुग्राम, दिल्ली, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, रोहतक समेत आसपास के इलाकों में डीएपी खाद की कमी को पूरा करेगी। इसके अलावा जींद, भिवानी, खोरी, सिरसा, रेवड़ी, करनाल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, यमुनानगर, धूलकोट के लिए भी रैक का रूट तय किया गया है।
झज्जर के लिए पहुंचने वाली है 26,000 मेट्रिक टन खाद -
झज्जर (Jhajjar News) पहुंचने वाली रैक की कुल क्षमता 26,000 मेट्रिक टन है। शनिवार को आवंटन सूची जारी होने के बाद संबंधित क्षेत्र में डीएपी का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। आईपीएल के सहायक प्रबंधन दीपक शर्मा ने बताया की मुद्रा बंदरगाह पर DAP पहुंच चुकी है।