Delhi ka Mausam: दिल्ली वालों बचके, मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए जारी किया अलर्ट 

Delhi Weather Update - पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठण्ड कहर बरपा रही है। पिछले कई दिनों से दिल्ली एनसीआर (delhi NCR weather) में घना कोहरा छाया हुआ है। इसके साथ पश्चिम की आरे से आने वाली सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है जिसके चलते पारा जमाव बिदुं पर पहुंच गया है। आज यानी 18 जनवरी (Aaj ke mausam ka haal) सुबह की बात करें तो घना कोहरा छाया रहा। वहीं, हाल ही में मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के अलर्ट जारी किया है। मौसम के हालत को देखते हुए अभी राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।  

 

HR Breaking News (ब्यूरो)। delhi ke mausam ka haal - पिछले काफी दिनों से पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। भीषण शीतलहर और हाड़ कंपाने वाली ठंड को देखते हुए इस हफ्ते राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, राजधानी नई दिल्ली (Mausam ki jankari) में शुक्रवार को घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। इसके साथ ही ठण्डी हवाएं ठिठुरन बढ़ाएगी। 

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन- 

UP School Closed : स्कूली बच्चों को मिली राहत, अब इस तारीख तक बंद रहेंगे स्कूल

लेकिन हिमालय पश्चिम की ओर से आने वाली बर्फीली हवाओं ने कारण पारा नीचे गिर गया है जिसके चलते मौसम में गलन बनी हुई है। वहीं, मौसम विज्ञान ने अगले दो दिनों के लिए भी कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। पालम मौसम केन्द्र में सुबह घने कोहरे के चलते दृश्यता का स्तर 50 मीटर तक गिर गया।

हालांकि, दिल्ली एनसीआर (ncr weather) में दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छंटने लगा और दृश्यता के स्तर में इजाफा हुआ। इसके साथ ही दिन में हल्की घूप भी देखने को मिली। जिसकी वजह से तापमान में वृद्धि हुई और गलन वाली ठंड से कुछ राहत मिली। लेकिन वहीं, मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि आने वाले दिनों में ठण्ड और कोहर बढ़ने के आसार हैं। 

दिन में 18 डिग्री रहा तापमान- 

हालांकि, उच्च हिमालयी क्षेत्रों से आने वाली हवाओं के चलते सुबह और शाम के समय गलन का अहसास बना रहा। राजधानी की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह दोनों ही सामान्य से एक-एक डिग्री कम है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 100 से 56 फीसदी तक रहा। 

मयूर विहार में ठण्ड का कहर- 

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के मयूर विहार क्षेत्र (Mayur Vihar Weather) में दिन के समय सबसे ज्यादा ठंड रही। बढ़ती ठंड के साथ ही लोगों की मुसीबतें भी बढ़ती जा रही हैं। यहां का अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, नरेला क्षेत्र का अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, रिज क्षेत्र की सुबह सबसे ज्यादा ठंडी रही। यहां का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

दिल्ली (delhi mausam) में दो दिनों के लिए अलर्ट- 

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच भी सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। इसे देखते हुए शुक्रवार और शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। 

चार दिनों में तीन डिग्री बढ़ा न्यूनतम पारा-

High Court Decision : पत्नी के नाम पर खरीदी गई प्रोपर्टी का कौन होगा मालिक, हाईकोर्ट ने दिया बड़ा फैसले, आपके लिए जानना जरूरी


18 जनवरी-6.6 डिग्री सेल्सियस
17 जनवरी-5.7 डिग्री सेल्सियस
16 जनवरी-3.5 डिग्री सेल्सियस
15 जनवरी-3.3 डिग्री सेल्सियस

घने कोहरे  के कारण 18 ट्रेनें लेट 


दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा छाने की वजह से ट्रेनों और फाइलाट्स की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। वहीं, सड़कों पर वाहन रंगते नजर आ रहे हैं। हाल ही मे एक रिपोर्ट में सामने आई है, जिसमें पता चला है कि आज कुल 18 ट्रेनें देर से चल रही हैं और दिल्ली काफी घंटे लेट पहुंचेगी। कई ट्रेनें 6 घंटा भी लेट हैं। इस बात की जानकारी रेलवे स्पोकपर्सन ने दी है. आइये जनते हैं कि कौनसी ट्रेनें लेट टल रही हैं.

हिमाचल में हुई हल्की बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश (himachal weather update) के शिमला जिले में  ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में ठण्ड बढ़ गई है। ऊपरी शिमला क्षेत्र के नारकंडा और खदराला में, बुधवार रात पांच सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि मंडी, सुंदरनगर और नालागढ़ में घना कोहरा छाया रहा। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को निचले पर्वतीय इलाकों में घना कोहरा छाये रहने की चेतावनी दी है और 24 जनवरी तक इस क्षेत्र में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान किया है।

UP ka Mausam : यूपी के इन 13 जिलों में एक्सट्रीम कोल्ड, मौसम विभाग ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट

जानिये पंजाब हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम- 

पंजाब और हरियाणा (punjab-haryana ka mausam) में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। दोनों राज्य के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दोनों राज्यों में अमृतसर, पटियाला, मोहाली, अंबाला सहित कई स्थानों पर कोहरा छाया हुआ है।