Delhi NCR Weather : अब इस दिन रहेगा दिल्ली एनसीआर का मौसम खराब, आ गया आंधी बारिश पर बड़ा अपडेट
Delhi NCR Weather :दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला लग रहा है। पिछले कुछ दिनों की गर्मी के बाद अब दिल्ली-एनसीआर का मौसम कूल-कूल हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग की ओर से दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Weather Forecast ) में आंधी बारिश को लेकर बड़ा अपडेट दिया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आंधी-बारिश के चलते दिल्ली में मोसम सुहावना हो सकता है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं दिल्ली के मौसम के बारे में।
HR Breaking News (Delhi NCR) राजधानी-दिल्ली में कई दिनों से मौसम में खूब परिवर्तन देखने को मिल रहा है। कहीं एक ही दिन में उमस भरी गर्मी से हाल बेहाल हो जाता है। वहीं, शाम होते-होते मौसम कूल बन जाता है।
मौसम विभाग का कहना है कि आज 3 जून को भी दिल्ली (Delhi NCR Weather )में फिर आंधी तूफान का कहर दिखेगा। इस दौरान बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं दिल्ली के मौसम के अपडेट के बारे में।
दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम विभाग (IMD Weather Updates)की ओर से आज 3 जून के लिए बारिश का यलो अलर्ट (Yellow alert for rain) जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटा की गति से चलने के आसार है और इसके साथ अस्थायी रूप से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच जाएंगी।
इसके अलावा मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में 4 जून को भी मौसम (Weather Forecast ) खराब रहने वाला है। इस दिन दिल्ली एनसीआर के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती है।
आंधी-तूफान के साथ बरसेंगे बादल
मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में 4 जून को बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान हल्की बारिश के साथ तूफान और बिजली गिरने के आसार है। हालांकि अभी इसे लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। इस दौरान दिल्ली में हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा देखी जाएगी।
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
बीते दिन भी दिल्ली (Delhi Ka Mausam)में उमस भरी गर्मी रहने के बाद शाम को आंधी आई, जिससे मौसम ठंडा हो गया है। इस दौरान पूरे इलाके में काले बादल छा गए। तेज हवाओं के चलते वातावरण ठंडा और खुशनुमा हो गया हालांकि, बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग का कहना है कि ऐसे में दिन के समय इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ था।
कैसा रहा दिल्ली का तापमान
मौसम (Delhi weather Updates)में इस बदलाव के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम हुआ है, जिसके साथ यह 36.1 डिग्री दर्ज किया गया। कई इलाकों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। जबकि बीते दिनों हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 46 प्रतिशत रहा।
मौसम (Delhi Ka Kal Ka mausam)विभाग का कहा है कि उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है और पश्चिमी विक्षोभ समुद्र तल से 3.1 किमी और 7.6 किमी ऊपर बना हुआ है।
जानिए कहां रहा सबसे ज्यादा तापमान
बता दें कि दिल्ली (Delhi Weather Temprature)के पालम व लोधी रोड में सबसे ज्यादा तापमान रहा है। यहां अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही आया नगर में 35.4 तापमान दर्ज किया गया है और रिज में 34.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। बात करें न्यूनतम तापमान की तो इस दौरान न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature of Delhi)सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा 22.6 डिग्री दर्ज किया गया। रिज में सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ओर लोधी रोड में 22.0, पालम में 22.3 और आया नगर में 24.0 डिग्री दर्ज हुआ।