Delhi NCR Weather : दिल्ली-NCR में 48 घंटे के बाद फिर शुरू होगी बारिश, IMD ने बताया 21 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम 

Mausam Update - उत्तर भारत के सभी राज्यों में भयंकर गर्मी पड़ रही है। इस बार समय से पहले गर्मी ने दस्तक दी है और अभी से ही कहर बरपाना शुरू कर दिया है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा है। आज सुबह हुई हल्की बारिश से मौसम कूल हो गया है और तेज ठंडी हवाएं चल रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में अगले दो दिन बाद गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। आईये नीचे खबर में जानते हैं -

 

HR Breaking News - (Delhi Mausam Update)। देश के लगभग सभी राज्यों में मौसम करवट बदल रहा है। भीषण गर्मी के बाद आसमान में काले बादल नजर आने लगे हैं। आज सुबह कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इससे मौसम सुहावना हो गया है तेज ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई है। पिछले एक हफ्ते से लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच बारिश होने से लोगों को भयंकर गर्मी से राहत मिली है।

 मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR (Delhi NCR Ka Mausam) में गरज चमक के साथ बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभगा ने दो दिन बाद फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने की संभावना जताई है और दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में  तेज हवाओं के साथ बारिश होने की भी चेतावनी जारी की है। 

पश्चिमी विक्षोभ से झमाझम बारिश - 


रविवार को सुबह दिल्ली के साथ ही NCR में हल्के बादल छाए रहे। दिल्ली के साथ ही NCR (Delhi NCR ka Mausam) के अलग-अलग हिस्सों में बरसात हुई है। मौसम विज्ञानियों ने पश्चिमी हिमालय पर एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ को इस बारिश का मुख्य कारण बताया है। इसके साथ ही मध्य पाकिस्तान और पंजाब-हरियाणा के सटे इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण भी विकसित हुआ है, जिससे बादलों की आवाजाही बनी रहने का अनुमान है।


कल कैसा रहेगा मौसम - 


मौसम विभाग (Weather Update) के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-NCR के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। शाम के समय, गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं भी चलेंगी। इसके बाद 16 मार्च यानी सोमवार को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा से हवाएं चलेंगी और आसमान में बादल छाए रहेंगे।

अगले दो दिन कैसा रहेगा तापमान - 


IMD के अनुसार, 17 मार्च को दिल्ली NCR में दिन के समय 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेगी। इस दौरान आसमान में हल्के बादल भी छाए रहेंगे। सोमवार और मंगलवार को  दिल्ली (Delhi Mausam Update) में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, 17 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है।

48 घंटे बाद फिर शुरू होगी बारिश - 

नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से दिल्ली -एनसीआर (Delhi NCR Weather) में 48 घंटे बाद यानी 18 मार्च 2026 को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आसमान आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा। 18 मार्च को दिल्ली -एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी। हवा की स्पीड कभी कभी बढ़कर 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।


21 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम - 


IMD के अनुसार, 19, 20, 21 मार्च को दिल्ली-NCR में बारिश (Delhi NCR Mausam) होने को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन 19 और 20 मार्च को दिल्ली-NCR में बादल छाए रह सकते हैं। इन दोनों ही दिन 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी।  दिल्ली में 21 मार्च को हवा की स्पीड थोड़ी कम रहेगी। दिल्ली में 18 मार्च को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री, जबकि 19 मार्च को इसके 30 से 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 20 मार्च को अधिकतम तापमान (Delhi temperature) 28 से 30 डिग्री और 21 मार्च को इसके 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है।