Gold Silver Rate : सोना 3275 रुपये सस्ता, चांदी में 9330 रुपये की बड़ी गिरावट, जान लें आगे कैसे रहेंगे रेट
sone chandi ka bhav : देशभर में सोने और चांदी के रेट को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पिछले काफी दिनों से दोनों कीमती धातुओं के रेट आसमान को छू रहे थे, लेकिन अब एक बार फिर से सोने-चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले एक हफ्ते के आंकड़ों पर नजर डालें तो गोल्ड 3275 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है और चांदी 9330 रुपये किलो तक टूट चुकी है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं आज का ताजा भाव -
HR Breaking News - (Gold Silver Price)। सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ रहे तनाव की वजह से कीमतें कभी ऊपर जा रही हैं और कभी नीचे आ रही हैं। बीते दिनों आई सोने और चांदी (Gold Silver Rate) में ऐतिहासिक गिरावट के बाद भी दोनों कीमती धातुओं के दाम आम लोगों के बजट से बाहर है। पिछले एक सप्ताह के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोना 3275 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता हो चुका है और चांदी में 9330 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है।
सोने और चांदी का ताजा भाव -
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने चांदी की कीमतों (sone chandi ka rate) में उथल-पुथल मची हुई है। ईरान इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बाद भी कीमतों में तेजी के बजाए गिरावट दर्ज की जा रही है। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन, शुक्रवार को घरेलू वायदा बाजार MCX पर गोल्ड 1,58,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। इसके साथ ही चांदी की कीमत 2,59,249 रुपये प्रति किलोग्राम रही है। ऐसे ही COMEX पर सोने की कीमत $5023.10 प्रति औंस और चांदी का रेट (Silver Rate) 80.645 प्रति औंस पर क्लोज हुआ है। आर्थिक का अनिश्चितताओं के बीच निवेशक कमोडिटी मार्केट में आगे तेजी आ सकती है।
एक हफ्ते में सोने और चांदी में आई इतनी गिरावट -
बीते एक सप्ताह में यानि 6 मार्च 2026, शुक्रवार को सोने का भाव (sone ka rate) 1,61,675 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का रेट 2,68,579 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ था। यानी एक सप्ताह में सोने में 3275 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी (Silver rate) में 9330 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई।
रिकॉर्ड हाई से इतना दूर सोने चांदी के रेट -
जनवरी 2026 के आखिरी सप्ताह में सोने चांदी ने अपना ऑल टाइम हाई स्तर छुआ था। MCX पर सोने का भाव (Sone ka bhav) 1,80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था और चांदी की कीमत 4 लाख 20 हजार रुपये प्रति किलो पर आ गई थी यानी अभी ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड से सोना 21,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,60,751 रुपये प्रति किलो नीचे है।
अनिश्चिताओं के बाद भी क्यों महंगा नहीं हो रहा सोना -
28 फरवरी 2026 को जब अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच जंग की शुरुआत हुई तो उसके बाद से सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड का रेट (Gold Rate) $5,277 प्रति औंस के हाई रिकॉर्ड से $5,054 प्रति औंस के आसपास बनी रही। घरेलू कमोडिटी बाजार में भी ऐसा ही हाल दिखा। 27 फरवरी को सोना 1,69,880 रुपये प्रति 10 ग्राम से अब 1,58,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
इस वजह से आई सोने चांदी में गिरावट -
जब भी भू राजनीति के तनाव बढ़ता है तो सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate Hike) में बंपर तेजी देखने को मिलती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। दोनों कीमती धातुाओं में तेजी के बजाय कंसोलिडेशन दिख रहा है। जिसके पीछे हैं मैक्रोइकोनॉमिक फैक्टर। क्रूड ऑयल की कीमत तेजी से बढ़ रही है जिसे दुनिया भर में इन्फ्लेशन का खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा डॉलर इंडेक्स भी मजबूत हो रहा है। इसका असर सोने चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है जो छोटे दायरे में अब कंसोलिडेट हो रही है।
