Delhi Weather : दिल्ली में मानसून मेहरबान, IMD ने बताया इस हफ्ते दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

Delhi Ka Mausam : दिल्ली में एक बार फिर मानसून रफ्तार पकड़ने वाला है। आने वाले कुछ दिनों में मानसून मेहरबान रहने वाला है। बुधवार से लेकर गुरुवार सुबह तक बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि इस सप्ताह दिलल्ली एनसीआर में कैसा रहने वाला है। आइए जानते हैं मौसम की पूरी जानकारी।

 

HR Breaking News (Delhi weather july 2025)। राजधानी दिल्ली में मानसून की पहली बारिश काफी तेज दर्ज की गई है। हालांकि गुरुवार को दिन में बदल हटने की वजह से धूप खिल गई है। इसकी वजह से लोगों को थोड़ी उमस का सामना करना पड़ सकता है।

हालांकि अभी मौसम सुहावना बना हुआ है। शुक्रवार को भी इस तरह का मौसम रहने वाला है। मौसम विभाग (aajKa Mausam) के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को आसमान में बादल छाये रहने वाले हैं। खबर में जासनिये दिल्ली के मौसम के बारे में पूरी जानकारी।


हल्की बारिश के आसार-


इस अवधि के दौरान हल्की बारिश के आसार हैं। पूरे दिन मौसम सुहावना बना रहने की संभावना है। शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान (Delhi Tempreature) 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पुर्वानुमान लगाया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि आज दिल्ली में किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।


दिल्ली में इस सप्ताह ऐसा रहेगा मौसम-


दिल्ली में आने वाले कुछ दिनों तक मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली (Delhi Weather update) में इस हफ्ते मौसम में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 12 से 16 जुलाई के बीच रुक रुक कर बारिश देखी जा रही है।

इस अवधि के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस अवधि के दौरान गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी, लेकिन उमस लोगों को परेशान कर सकती है।


IMD ने किया अलर्ट जारी-


मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली (Delhi Weather 12 july 2025) में 12 जुलाई को मध्यम बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। वहीं, रविवार को तापमान बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। हालांकि अगले दिन सोमवार को फिर से तापमान गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास आने की संभावना है। इस अवधि के दौरान बारिश की भी उम्मी लगाई जा रही है।


जलभराव की वजह से हुई थी हालत खराब-


पिछले दिनों दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) में भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया था। इसकी वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा रहा था। गुरुग्राम में सबसे ज्यादा बारिश देखी गई थी। इसकी वजह से वहां के लोगों को बहुत परेशानी हुई थी। इसके अलावा दिल्ली में भी कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गई थीं।