Delhi Weather : दिल्ली-एनसीआर में 48 घंटों तक आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Delhi ka Mausam : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम करवट बदल रहा है। पिछले काफी दिनों से लगातार तापमान में हो रही गिरावट और कड़ाके की ठंड के बीच अब बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। वहीं इस बीच दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Mausam) में आज और कल गरज- चमक के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है। आईये नीचे खबर में जानते हैं कैसा रहेगा मौसम - 

 

HR Breaking News - (Delhi-NCR Weather Update)। देश के लगभग सभी राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसलिए कुछ दिनों से मौसम साफ होने की वजह से दिन में तेज धूप निकलने से ठंड से राहत मिली थी, लेकिन अब बारिश का सिलसिला शुरू होने से ठंड का असर फिर से बढ़ गया है। हाल ही में मौसम विभाग में दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। 

मौसम विभाग (IMD Weather) के मुताबिक 26 जनवरी को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों में दस्तक देगा। दिल्ली के साथ एनसीआर के इलाकों पर भी इसका असर साफ देखने को मिलेगा। 27 जनवरी को भी ऐसा ही मौसम (Kal ka Mausam) रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली के साथ एनसीआर में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। आईएमडी के अनुसार दिल्ली-NCR के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। इसको लेकर येलो अलर्टजारी किया गया है। 


दिल्ली में तापमान -


रविवार को दिल्ली में बर्फीली हवाओं के कारण दिन भर धूप निकलने के बावजूद जोरदार ठंड का एहसास हुआ। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान (Delhi temperature) सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है। सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है।

जान लें आज कैसा रहेगा मौसम - 


IMD ने 26 जनवरी को दिल्ली के साथ ही एनसीआर (Delhi NCR ka Mausam) के विभिन्न हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छाने और आसमान में बादल छाने की संभावना जताई है। इसी दिन से दिल्ली व एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है। आसमान में हल्के बादल नजर आने लगेंगे, जबकि रात होते-होते आसमान में पूरी तरह बादल छा जाएंगे। कुल मिलाकर गणतंत्र दिवस हल्के कोहरे और बादलों की आवाजाही के बीच मनेगा।


कल रहेगा तूफानी मौसम - 

मौसम विभाग (Kal Ka Mausam) ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27 जनवरी को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में तूफानी मौसम रहने का अनुमान जताया है यानी अगले 48 घंटों तक मौसम खराब रहेगा। इस दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के बीच 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है दिन से लेकर रात तक गरज चमक और वज्रपात के साथ बारिश के अलग-अलग दौर देखे जा सकते हैं। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।


तापमान में होगी बढ़ौतरी - 


IMD की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में 26 जनवरी को न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। 27 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान (Delhi temperature) 8 से 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 28 से लेकर 31 जनवरी तक दिल्ली के साथ एनसीआर में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।