Gold Silver Rate : सोने और चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी, जानें अपने शहर का रेट
Gold Silver Rate on 26 January : सोने और चांदी की कीमतों में बीते काफी दिनों से जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। आज गणतंत्र दिवस के मौके पर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना-चांदी के रेट नए शिखर पर जा पहुंचे हैं। कॉमेक्स पर सोने का भाव $5000 प्रति औन्स के पार जा पहुंचा है। वहीं, चांदी का भाव 106 डॉलर प्रति औन्स हो गया है। अगर आप आज गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज का ताजा भाव जरूर चेक कर लें।
HR Breaking News - (Gold Rate today)। देशभर में सोने-चांदी का भाव आए दिन रिकॉर्ड तोड़ रहा है। साल 2025 की तरह 2026 में भी सोने और चांदी की कीमतों में बंपर उछाल देखने को मिल रहा है। आज यानी 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस) के मौके पर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जबरदस्त तेजी दर्ज की जा रही है।
आज पहली बार सोने की कीमत कॉमेक्स पर $5000 प्रति औंस के पार कर $5,046.70 प्रति औंस पर जा पहुंचा है और सिल्वर का रेट (Silver Rate) 106.81 प्रति औन्स हो गया है। बीते सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी, जिसके चलते एक्सपर्ट ने अगले हफ्ते बंपर उछाल का अनुमान जताया था और आज हफ्ते के पहले दिन सोने और चांदी में जोरदार तेजी आई है।
भारत में सोने और चांदी का ताजा भाव -
आज गणतंत्र दिवस होने के कारण मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज आफ इंडिया (MCX Gold Rate) पर कारोबार नहीं होगा। लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की कीमतें अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। पिछले सप्ताह शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोने का रेट 1,55963 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 3,34,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। अगर आप आज सोना व चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले यह जान लें कि भारत के शहरों जैसे दिल्ली (Delhi Gold Rate) मुंबई कोलकाता चेन्नई में आज सोने और चांदी का रेट क्या है।
24, 22 और 18 कैरेट सोने का भाव -
आज 26 जनवरी के दिन भारत में 24 कैरेट सोने का रेट (24 carat gold rate) 1,60,250 रुपये प्रति 10 हो गया है। इसके अलावा 22 कैरेट सोने की कीमत 1,46,890 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 18 कैरेट सोने का दाम 1,20,180 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं चांदी का भाव (Chandi ka rate) 3,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
दिल्ली में सोने का रेट -
आज देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव (Delhi Gold Rate) 1,60,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसके अलावा, 22 कैरेट गोल्ड रेट 1,47,040 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
मंबई में सोने की कीमत -
आज मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत (Mumbai Gold rate) 1,60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव 1,46,890 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड रेट 1,20,180 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं।
हैदराबाद में आज 24 कैरेट सोना का रेट (Hyderabad Gold Price) 1,60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,480 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट गोल्ड रेट 1,47,490 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 1,22,990 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। कोलकाता (Kolkata Gold Rate) में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,60,250 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया।
इस वजह से बढ़ रहे सोने-चांदी के रेट -
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (donald trump) की टैरिफ नीतियों की वजह से सोने व चांदी की कीमतों पर बड़ा असर पड़ा है। हाल ही में उन्होंने कनाडा पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी है। इसके अलावा अमेरिकी सरकार की नीतियां, फेड चीजों पर बढ़ता दबाव भी कीमतों को प्रभावित कर रहा है।
