{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Delhi ka Mausam : दिल्ली-एनसीआर में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 10 डिग्री पर आ सकता है पारा 

Delhi ka Mausam : उत्तर भारत के राज्य में अब सर्दियों का सीजन शुरू हो गया है। लगभग सभी राज्यों में बारिश की गतिविधियां कम हो गई है। कुछ जगहों पर हल्के बादल जाने से बूंदाबांदी होने के आसार हैं। इसके अलावा सभी राज्यों में मौसम साफ बना रहेगा। लेकिन तापमान में भारी गिरावट आने से कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं।

 

HR Breaking News - दिल्ली एनसीआर में ठंड पड़ने लगी है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार, राजधानी में जल्द ही न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।  राजधानी में सुबह और शाम के समय हल्का कोहरा भी नजर आने लगा है। IMD ने कल दिल्ली में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। नोएडा ग्रेटर नोएडा, एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे और अन्य प्रमुख मार्गों पर सुबह के समय घना कोहरा छाने से दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

10 डिग्री तक हा सकता है पारा - (weather Update)


मौसम अचानक आए बड़े बदलाव का सिर्फ दिल्ली समेत पूरे एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) में भी दिखने लगा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है और मैदानी क्षेत्र में लगातार तापमान कम हो रहा है। मौसम में बदलाव के साथ ही रात और सुबह के समय ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक आ सकता है। इससे दिल्ली नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, समीतपुर, एनसीआर में सुबह और रात के समय ठंड ज्यादा महसूस होगी। 

24 से 29 नवंबर के बीच मौसम कैसा रहेगा  -


मौसम विभाग (IMD Weather) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 24 या 29 नवंबर के बीच हल्का कोहरा छाने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। खास बात यह है कि अगले 6 दोनों के पूर्वानुमान में हर दिन कोहरे की स्थिति दर्शायी गई है।

मौसम विभाग (Mausam Update) के मुताबिक 24 नवंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 25 नवंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने का अनुमान है। 26 नवंबर को तापमान में ज्यादा बड़ा बदलाव नहीं होगा। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

27 नवंबर को अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। इसके बाद 26 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री ही रहेगा। 28 नवंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहेगा 29 नवंबर को भी तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा।


AQI में हुआ सुधार - 

दिल्ली-एनसीआर (Delhi ka Mausam) में तेज हवाओं के चलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में फिलहाल सुधार हुआ है। पिछले दिनों प्रदूषण के बढ़ते स्तर से परेशान लोगों को हवाओं की गति बढ़ने से राहत मिली है। नवंबर के आखिरी हफ्ते में दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदलेगा। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान सामान्य बना रहेगा, लेकिन रात और सुबह के समय न्यूनतम तापमान गिरने से कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।