कैथल मंडी में धान का भाव में तेजी, जानें मुच्छल, 1121, 1509 और PR धान का ताजा रेट
Dhan Mandi Rate - धान की कीमतों में पिछले कई दिनों से बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार ज्यादातर मंडियों में अच्छी किस्म और क्वालिटी के धान का भाव 5 हजार रुपये क्विंटल से भी उपर जा पहुंचा है। बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में जल्द ही धान का रेट 6 हजार रुपये क्विंटल हो सकता है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं आज का ताजा भाव -
HR Breaking News - धान की कटाई का सीजन चल रहा है। अगेती बुवाई का धान मंडियों में पहुंच चुका है, जबकी पछेती बुवाई के धान की कटाई चल रही है। इस बार किसानों को पिछले साल की तुलना में धान का अच्छा रेट मिल रहा है। कैथल की मंडियों में बारीकी धान (bariki dhan ka rate) की आवक बढ़ी है। मंडी अपडेट के अनुसार 1121, मुच्छल व 1718 के भाव 5 हजार से भी काफी उपर चला गया है।
बीते साल की तुलना में धान के भाव में रिकॉर्ड उछाल - (dhan rate update)
जिन किसानों ने जमीन ठेके पर लेकर खेती की है, उन किसानों को इस बार धान सीजन में अच्छा फायदा हुआ है। किसानों का कहना है कि पिछले चार-पांच सालों में इस तरह के भाव बारीकी धान के मिले हैं, बीते साल तो 1121, मुच्छल और 1718 के भाव 4500 रुपये प्रति क्विंटल से कम था, लेकिन इस बार धान के भाव में बंपर तेजी आई है।
1121, 1718 और मुच्छल धान का ताजा भाव - (today mandi rate)
कैथल की तीनों अनाज मंडियों में बारीकी धान की आवक चल रही है। नई अनाज मंडी में आवक अधिक रही है। मंडियों में 1718 किस्म धान का ताजा भाव 5350 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है वहीं, 1121 धान का रेट (1121 dhan bhav) 5500 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास है। मुच्छल धान का भाव 5400 रुपये प्रति क्विंटल रहा है। PR धान की आवक अब मंडियों में बंद हो चुकी है।
पहली बार 1508 धान का भाव 4500 - (dhan bhav)
1509 धान (1509 dhan ka bhav) की आवक अक्टूबर माह तक ही हुई थी। इस सीजन में 1508 के भाव भी पहली बार 4400 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल तक जा पहुंचा है। इससे किसानों में खुशी की लहर है। किसानों का कहा है कि पिछले साल इन किस्मों के भाव काफी कम रहे, लेकिन इस बार उन्हें उपज का 4 रुपये प्रति क्विंटल से भी ज्यादा मिल रहा है। धान का अच्छा भाव मिलने से किसानों को इस बार प्रति एकड़ 1 लाख रुपय से ज्यादा की आमदनी हो रही है।
मंडियों में बारीक धान की आवक तेज -
मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र ढुल ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडियों (Mandi Update) में अब PR धान की आवक बंद हो गई है। किसान मंडी में बारीकी धान लेकर पहुंच रहे हैं। इसका उठान भी साथ- साथ हो रहा है। मंडियों में अब जाम की कोई स्थिति नहीं है। मजदूर, किसान और आढ़तियों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है।
